सिंगोली। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं श्रीमान एसडीओपी हर्ष राठोर जावद के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये सिंगोली थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सिंगोली द्वारा आरोपी जसराज जाट के कब्जे वाली पीकअप वाहन से 450.800 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर जसराज पिता बन्नालाल घासल जाट उम्र 37 साल निवासी शमशान घाट के पास ग्राम जीरोता तहसील अराई थाना बोराडा जिला अजमेर (राजस्थान) को किया गिरफ्तार।
दिनांक 13.07.2026 को नाकाबन्दी चैकिंग हेतू सिगोली- कांस्या आम रोड तिलस्वां घाट के निचे पहला मोड पर पहुँचे जहाँ पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग के समय सिंगोली तरफ से एक पीकअप वाहन नम्बर RJ 42 GA 4006 की आती दिखाई दी, जो पुलिस की नाकाबन्दी को देखकर वाहन चालक वाहन को पलटाने लगा, जिसे घेराबन्दी कर पकडा गया तथा उक्त पीकअप वाहन की तलाशी लेते कुल 28 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल वजनी 450.800 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय वाहन के जप्त कर आरोपी जसराज पिता बन्नालाल घासल जाट उम्र 37 साल निवासी शमशान घाट के पास ग्राम जीरोता तहसील अराई थाना बोराडा जिला अजमेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के स्त्रोतो के संबंध मे पुछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।