नीमच ।हॉकी खिलाडी प्रियंका जौहरी पिता पुष्पेंद्र कुमार का चयन शिक्षा विभाग में खेल प्रशिक्षका के पद पर बोरी बुजुर्ग जिला बुरहानपुर के सांदीपनि विद्यालय (सी.एम. राईज) में हुआ है।"
प्रशिक्षक इम्तियाज खान ने बताया वे प्रियंका को सन् 2005 से हॉकी कोचिंग दे रहे है। उसने अपना पहला नेशनल केन्द्रीय विद्यालय से 2010, दुसरा 2011 एवंम तीसरा 2012 में खेल इंटर यूनिवर्सिटी में प्रियंका ने वर्ष 2014, 2015 एवं 2016 में नीमच का प्रतिनिधित्व किया। तथा अपना पहला सीनियर ओपन नेशनल वर्ष 2016 एवम् दूसरा वर्ष 2017 से नीमच जिले से हॉकी मध्य भारत एसोसियेशन से खेला। मध्यभारत एसोसियेशन से 2018 में सब जूनियर वूमेन टीम मैनेजर रही, वर्ष 2019 में सब जूनियर वूमेन टीम कोच नियुक्त हुई, वर्ष 2026 में मध्यप्रदेश की सब जूनियर वूमेन टीम की कोच बनी, अस्मिता सब जूनियर वूमेन चैंपियन शिप 2026 की मध्यप्रदेश (सिल्वर मेडल लिस्ट) की टीम की मैनेजर बनकर जिले नाम का गोरवान्वित किया। अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव बाबुराम क्षेत्रीं, उपाध्यक्ष उमा भटनागर, डॉ. अक्षय पुरोहित, शैलेष सैनी, आमना एवं सभी खिलाड़ियों ने प्रियंका के उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई और शुभकामनाएं दी।