Latest News

इनरव्हील डायमंड का रक्तदान शिविर संपन्न, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

Neemuch headlines July 13, 2026, 6:29 pm Technology

नीमच। सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय इनर व्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा जिला चिकित्सालय स्थित रेड क्रॉस ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्लब सदस्यों एवं समाजसेवियों के उत्साहपूर्ण सहयोग से 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। क्लब की अध्यक्ष पायल गुर्जर ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा थैलेसीमिया पीड़ित एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना था।

क्लब सचिव दिव्या जैन ने कहा कि रक्तदान महादान है।प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान कर किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा में अपना योगदान देना चाहिए। क्लब सचिव दिव्या जैन ने सभी रक्तदाताओं, रेड क्रॉस ब्लड बैंक के सत्येंद्र सिंह राठौड़ एवं स्टाफ तथा सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब भविष्य में भी ऐसे सेवा एवं जनहित के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा। शिविर में पूर्व अध्यक्ष पूजा गर्ग, पूजा खंडेलवाल,एडिटर जयंती एनिया,पलक खंडेलवाल, गौरी खंडेलवाल सहित क्लब की सदस्याएँ तथा रेड क्रॉस ब्लड बैंक का स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Post