Latest News

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में विधायक परिहार ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

Neemuch headlines July 13, 2026, 7:30 pm Technology

नीमच। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एनसीसी शिविर के दौरान विधायक दिलीप सिंह परिहार ने पौधारोपण किया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक परिहार ने कहा कि प्रकृति संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा, मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव, लोकेश चांगल, ओमसिंह हाड़ा, प्राचार्य प्रशांत मिश्रा, एनसीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में एनसीसी के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Related Post