Latest News

नीमच सिटी पुलिस ने बी.आर. टेवल्स की बस से 105 किलो डोडाचूरा सहित 01 आरोपी किया गिरफ्तार

Neemuch headlines July 12, 2026, 7:38 pm Technology

नीमच। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं नपुअ सुश्री किरण चैहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरी. विजय सागरिया के कुशल नेतृत्व मे पुलिस टीम थाना नीमच सिटी द्वारा प्रभावी कार्यवाही कर अवैध डोडाचूरा का परिवहन करते एक बस वाहन को रोककर 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 11.07.2026 को फोरलेन जेतपुरा फंटे से चैथखेडा फंटे के बीच फार्म फिल्स ढाबे के पास पुलिया चोथखेडा नीमच थाना नीमच सिटी से मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी की जाकर एक बी.आर. टेवल्स की बस क्रमांक AR01Y9595 को मय पंचानो व फोर्स की मदद से रोककर उसकी तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे वाले वाहन बस की डिक्की में छिपाकर रखे 06 सफेद रंग के कट्टो मे भरा कुल 105 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडाचूरा आरोपी बंशीलाल पिता बुधाराम विश्नोई उम्र 38 साल निवासी ग्राम झरिया पुलिस थाना मतोडा जिला फलोदी हा० मु० कुडी थाना पंचपद्रा जिला बालोतरा राजस्थान से विधिवत समक्ष पंचान जप्त किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। मौके पर की गई कार्यवाही पूर्ण कर, थाना नीमच सिटी पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया व गिरफ्तार आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ सीपीएस डोडाचूरा के स्त्रोतो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय सागरिया थाना प्रभारी थाना नीमच सिटी एवं थाना टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Post