इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बढ़ते अपराधों और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने आधी रात को एक बड़ा महाअभियान चलाया है। यह नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम है। दरअसल, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश और चारों जोन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DSP) के नेतृत्व में बीती रात से अलसुबह तक चले इस अभियान से शहर के गुंडे-बदमाशों और नशेड़ियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।
बता दें कि बीती रात चले इस अभियान के तहत पुलिस की टीमों ने पूरी रात में रिकॉर्ड 511 संदिग्धों और आदतन बदमाशों की जांच कर उन पर सख्त कार्रवाई की है। इस पूरे अभियान की सबसे खास बात यह रही कि चिन्हित क्राइम हॉटस्पॉट्स और तंग गलियों में पुलिस ने हाइटेक ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी की।
पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से साफ है कि अब पुलिस शहर में नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए एकदम सख्त हो गई है। सीएम मोहन यादव, बोले- युवाओं के भविष्य के लिए सरकार हर कदम पर साथ बता दें कि पुलिस को इस अभियान के जरिए अलग-अलग थानों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 222 से अधिक ज्यादा वारंटियों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। इसमें कई अपराधी ऐसे थे जो पुलिस के बच रहे थे जिसमें 56 स्थायी वारंटी, 61 गिरफ्तारी वारंटी और 105 जमानती वारंटी शामिल हैं। जिन्हें पुलिस की टीम ने उनके ठिकानों से सोते हुए दबोच लिया। कुख्यात और आदतन अपराधियों को थानों में किया तलब इसके अलावा शहर के कुख्यात एवं आदतन अपराधियों को संबंधित थानों में तलब कर उनके डोजियर तैयार किए गए। साथ ही पुलिस ने उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में कभी भी उनका नाम किसी भी आपराधिक गतिविधि में सामने आया, तो उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) और जिलाबदर जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें शहर से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। पुलिस की इस चेतावनी ने कई अपराधियों के दिल में डर बैठा दिया है। शराबी चालकों पर पुलिस का बड़ा प्रहार बता दें कि सड़क सुरक्षा को ताक पर रखकर रात में शराब के नशे में वाहन दौड़ाने वाले लापरवाह चालकों पर भी इस बार इंदौर पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। शहर के प्रमुख चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर से की गई सघन जांच में शराब पीकर स्टीयरिंग और हैंडल संभालने वाले 201 वाहन चालकों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त वैधानिक और चालानी कार्रवाई की गई।
अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना कनाड़िया पुलिस ने एक शातिर बदमाश को चाकू के साथ गिरफ्तार किया, जबकि थाना बाणगंगा पुलिस ने एक आरोपी को खंजर सहित पकड़ा। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 20 प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं नए कानून के तहत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत 60 असामाजिक तत्वों को बॉन्ड ओवर कराया गया तथा उन्हें समन तामील कराए गए। बता दें कि कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस के आला अधिकारियों ने देर रात आम नागरिकों से जनसंवाद भी किया, जिसमें लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।