Latest News

आज 27 जिलों में बादल-हल्की बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, अब तक औसतन 9.4 इंच वर्षा हुई

Neemuch headlines July 12, 2026, 6:43 pm Technology

भोपाल। मानसून की गति धीमी पड़ने से मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर थम गया है। अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव होता रहेगा। रविवार को 27 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में चक्रवाती परिसंचरण, ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से 12 से 15 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। 13 और 14 जुलाई को दक्षिण, पूर्वी और मध्य हिस्से में बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है। संभावना है कि 15 जुलाई के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिससे बारिश का दायरा बढ़ सकता है। अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट भिंड, दतिया, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, खरगोन, धार, बड़वानी, झाबुआ और आलीराजपुर में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा, मेघगर्जन, वज्रपात। इन शहरों में मौसम साफ ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर और नीमच में मौसम साफ। मध्य प्रदेश बारिश के अबतक के आंकड़े 1 जून से 11 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 8 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में औसतन 9.4 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 8.7 इंच मानी जाती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से अधिक पानी गिरा है। 30 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि 25 जिलों में अब भी सामान्य से कम वर्षा हुई है। सामान्य से अधिक बारिश वाले जिले: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, रतलाम, आगर-मालवा, दमोह, डिंडौरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, निवाड़ी, भिंड, मुरैना, श्योपुर। सामान्य से कम बारिश वाले जिले: पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, मंडला और टीकमगढ़।

Related Post