Latest News

लाड़ली बहना योजना: 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में 38वीं किस्त की राशि जारी, ऐसे करें चेक, अब अगस्त में आएगी अगली किस्त

Neemuch headlines July 13, 2026, 3:09 pm Technology

भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई को भिंड जिले के लहार से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त के 1835 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। इसके तहत प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक बहनों के खातों में 1500-1500 रुपए की राशि भेजी गई है।

अब अगली किस्त (39वीं) अगस्त में जारी होगी। बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरूआत मई 2023 में की गई थी। 10 जून 2023 को योजना की पहली किस्त जारी की गई थी। योजना के प्रारंभ में प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते थे। अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रतिमाह किया गया। इसके बाद नवंबर 2025 से राशि में पुनः वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया। योजना की शुरुआत यानी जून 2023 से लेकर जुलाई 2026 तक सरकार द्वारा कुल 38 किश्तों का नियमित अंतरण किया जा चुका है। वर्तमान में सामान्य हितग्राही महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह (18000 रु सालाना) दिए जाते हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को 900 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। लाभार्थी सूची में कैसे चेक करें अपना नाम यदि आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहती हैं, तो आधिकारिक पोर्टल (cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाकर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर अपना समग्र आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिए पूरी जानकारी देख सकती हैं। ध्यान रखें कि इस राशि का लाभ लेने के लिए आपका बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी (DBT) एक्टिव होना जरूरी है।

लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं। वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर क्लिक करें। दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें। कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें। ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।

Related Post