Latest News

रामझर महादेव मंदिर पर सावन माह में कांवड़ यात्रा और मेले के आयोजन को लेकर समिति की बैठक संपन्न

भगत माँगरिया July 13, 2026, 12:06 pm Technology

चीताखेड़ा। श्रावण मास के अवसर पर जीरन मार्ग पर दलपतपुरा झील में स्थित मनोहारी पहाड़ियों की गोद में विराजमान 11 वीं शताब्दी का रामझर महादेव मंदिर पर रविवार को मंदिर समिति अध्यक्ष केशुराम जाट की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से हर साल की भांति इस बार भी सावन माह के तीसरे सोमवार 17 अगस्त 2026 को 13 वाँ एक दिवसीय मेला एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाना तय हुआ है। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार हर बार की तरह इस बार भी आस-पास तथा दूरदराज इलाकों से लगभग 40 गांवों से बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्राएं लेकर आएंगे। कांवड़ यात्रा में अधिक कांवड़िए और शिव भक्तों की संख्या बढ़ाने के लिए मंदिर समिति के सदस्य घर-घर जाकर पेंपलेट वितरण कर शामिल होने के लिए प्रचार प्रसार एवं निमंत्रण देगी ।

Related Post