मेष राशि :-
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत और यात्रा के मामले में उलझन भरा हो सकता है। भाई-बहन से आज कोई ऐसी बात अचानक सामने आ सकती है, जो पहले सोची नहीं थी। अगर छोटी यात्रा पर जाने का प्लान हो तो सावधानी रखें, रास्ते में कुछ अप्रत्याशित हो सकता है। कंधों में दर्द या थकान हो सकती है। बातचीत में आज शब्दों को सोचकर बोलें, जल्दबाजी में कही बात पछतावा करा सकती है। पैसों में गुरु का शुभ साथ है इसलिए आर्थिक मामले उलझने के बावजूद अंत में ठीक रहेंगे। करियर में पुराने काम पर ध्यान दें। शाम को जीवनसाथी के साथ शांति से वक्त बिताएं। शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3
उपाय : मंगलवार को बूंदी का प्रसाद मंदिर में बांटें।
वृषभ राशि :-
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन धन और परिवार के मामले में कुछ उथल-पुथल वाला है। खान-पान का आज खास ध्यान रखें, बाहर का खाना टालें और हल्का भोजन करें। पाचन थोड़ा कमजोर हो सकता है। परिवार में आज कोई अचानक बात सामने आ सकती है, जो माहौल को थोड़ा तनावपूर्ण बनाए, शांति रखें और जल्दी में कुछ न बोलें। आंखों में थकान हो सकती है, ज्यादा देर स्क्रीन पर न देखें। आवाज का ध्यान रखें। पैसों का कोई बड़ा फैसला आज टालें। व्यक्तित्व में एक स्थिर और जोशीली ऊर्जा महसूस हो सकती है। करियर में पुराने काम पर ध्यान दें। शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
उपाय : शुक्रवार के दिन कन्याओं को खीर या सफेद मिठाई खिलाएं।
मिथुन राशि :-
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद गहरा और बदलाव लाने वाला है। मन में एक तेज बेचैनी है, जो पुरानी बातें तेजी से दोबारा आपके सामने ला रही है। सिर में भारीपन हो सकता है, थोड़ा आराम करें। आज खुद को समय दें और जल्दी में कोई भी बड़ा फैसला न लें। जो पुरानी बात मन में उठ रही है उसे एक नए नजरिए से देखने की कोशिश करें। खान-पान हल्का रखें। आंखों को आराम दें। पैसों में गुरु का शुभ साथ है इसलिए वित्तीय मामले ठीक रहेंगे। परिवार का साथ आज बेहद जरूरी है, उनके करीब रहें। शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 1
उपाय : अपनी बहन, बुआ और मौसी का आशीर्वाद लें।
कर्क राशि :-
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन एकांत और आत्मचिंतन का है। एकांत में बैठकर कोई पुरानी और परेशान करने वाली बात आज मन से निकाल देने का सही वक्त है। मन में अचानक कुछ ऐसी भावनाएं उठ सकती हैं, जो लंबे समय से दबी हुई थीं, उसे होने दें। खर्चों पर आज नजर रखें, अचानक कोई फिजूल खर्च हो सकता है। नींद थोड़ी में परेशानी हो सकती है। विदेश से कोई अप्रत्याशित खबर आ सकती है। व्यक्तित्व में भीतर से स्थिरता महसूस होगी। करियर में लाभ में एक जोशीली एनर्जी है। जीवनसाथी के साथ शांति से समय बिताएं। शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4
उपाय : सोमवार का व्रत रखें या इस दिन नमक का सेवन कम करें।
सिंह राशि :- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और मित्रों के मामले में उलझन भरा हो सकता है। नेटवर्किंग में आज कुछ अचानक और अप्रत्याशित हो सकता है। किसी पुराने मित्र की कोई बात आज आपको परेशान कर सकती है, लिहाजा सोच-समझकर प्रतिक्रिया दें। बड़े भाई-बहन से कोई अटकी बात फिर उठ सकती है। पिंडलियों में दर्द हो सकता है। लेकिन शुक्रदेव व्यक्तित्व पर एक गरिमामय और आकर्षक एनर्जी दे रहे हैं। करियर में आज एक मजबूत कदम आगे बढ़ाने का मौका है। जीवनसाथी के साथ शाम को कुछ खास करें। नई बड़ी योजना में पैसा लगाने से पहले 24 जुलाई तक यदि हो सके तो इंतजार करें। शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 1
उपाय : अपने पिता का सम्मान करें और उनके चरण स्पर्श करें।
कन्या राशि :-
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में उलझन भरा और गहरा है। काम में आज कुछ अचानक और अप्रत्याशित हो सकता है। बॉस या किसी वरिष्ठ की बात आज बेहद ध्यान से सुनें, जल्दी में जवाब देने से बचें। सरकारी काम में देरी हो सकती है। लग्नेश की एनर्जी पुराने काम को दोबारा आपके सामने ला रही है। लाभ में किस्मत का साथ मिलने से कमाई में एक स्थिरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में गहराई महसूस होगी। सेहत का ध्यान रखें, पेट की तकलीफ हो सकती है। करियर से जुड़ा नया बड़ा फैसला अच्छी तरह से सोच-विचार के बाद करें। शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 5
उपाय : अनाथालय या गरीब बच्चों को पढ़ने की सामग्री दान करें।
तुला राशि :-
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य के मामले में थोड़ा उलझन भरा है। किस्मत में आज कुछ ऐसा अचानक हो सकता है, जो पहले सोचा नहीं था। किसी गुरु या बड़े का साथ आज बेहद जरूरी है, उनसे मिलें या बात करें। कोई समस्या हो, तो जिसे भी आप अपना हितैषी मानते हैं, उससे सलाह लें। लंबी यात्रा के प्लान में कोई अचानक बदलाव आ सकता है। जांघों में दर्द हो सकता है। लग्नेश शुक्रदेव लाभ में एक गरिमामय और प्रैक्टिल एनर्जी दे रहे हैं, जो हर परिस्थिति में आपको आगे बनाए रखेगी। करियर में भी गुरू का शुभ साथ है। जीवनसाथी के साथ शांति बनाए रखें। शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 3
उपाय : साफ-सफाई और खुद को व्यवस्थित रखने पर विशेष ध्यान दें।
वृश्चिक राशि :-
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन छुपे मामलों के लिहाज से गहरा है। बीमा, आयकर या कोई पुराना दस्तावेज आज अचानक सामने आ सकता है। कोई रहस्यमय बात उजागर हो सकती है, घबराएं नहीं बल्कि शांति से सोचें। लग्नेश मंगलदेव साझेदारी में एक स्थिर एनर्जी दे रहे हैं, जिससे जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से मुश्किलें आसान हो जाएंगी। सेहत का ध्यान रखें। किसी पुराने कर्ज का मामला आज सामने आ सकता है, उसे शांति से निपटाएं। करियर में आज सोच-समझकर काम करें। शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 8
उपाय : मंगलवार के दिन रक्तदान करना आपके लिए उत्तम रहेगा।
धनु राशि :-
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन जीवनसाथी और साझेदारी के मामले में उलझनभरा हो सकता है। जीवनसाथी या किसी करीबी साझेदार के साथ कोई पुरानी बात आज अचानक और तेज होकर सामने आ सकती है। इस वक्त संयम सबसे बड़ा हथियार है, बात सुनें और ठंडे दिमाग से जवाब दें। पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है, पानी खूब पिएं। लग्नेश बृहस्पतिदेव छुपे मामलों में एक दिव्य और गहरी एनर्जी दे रहे हैं जो भीतर से संभाले रखेगी। सेहत स्थिर रहेगी। बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर और सही तरीके से करें। शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 7
उपाय : गुरुवार के दिन चने की दाल और हल्दी का दान करें।
मकर राशि :-
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और नौकरी के मामले में उलझन भरा हो सकता है। सेहत का आज खास ध्यान रखें, पेट या पाचन से जुड़ी कोई तकलीफ अचानक परेशान कर सकती है। नौकरी में कोई अप्रत्याशित काम या जिम्मेदारी अचानक आ सकती है, धैर्य से निपटाएं। दिनचर्या में आज लापरवाही भारी पड़ सकती है। पालतू जानवर हो तो उसका ध्यान रखें। लग्नेश शनिदेव की बातचीत में एक कार्मिक और गहरी एनर्जी है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम में एक दूसरे का ख्याल रखेंगे। शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 6
उपाय : काम करने वाले मजदूरों और गरीबों की हमेशा मदद करें।
कुंभ राशि :-
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम, रचनात्मकता और संतान के मामले में उलझन भरा हो सकता है। बच्चों के मामले में आज कुछ अचानक हो सकता है, शांत रहें। प्रेम संबंध में आज एक गहरा और बदलाव लाने वाला एनर्जी है, जो पुरानी बातें उठा सकती है, संयम रखें। रचनात्मक काम में आज मन नहीं लगेगा, जबरदस्ती न करें। बैठने का पॉश्चर सही रखें, वर्ना पीठ में दर्द हो सकता है। लग्नेश शनिदेव धन में एक कार्मिक और अनुशासन की ऊर्जा दे रहे हैं। करियर में भी एक अचानक बदलाव संभव है। जीवनसाथी का सहयोग आज जरूरी है। शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 10
उपाय : अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और सेवकों को खुश रखें।
मीन राशि :-
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन घर और परिवार के मामले में उलझन भरा हो सकता है। घर में आज कुछ ऐसा अचानक हो सकता है, जो पहले सोचा नहीं था। मां या घर के किसी बड़े के साथ किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो सकता है, शांति से सुनें और धैर्य रखें। जमीन या संपत्ति का कोई मामला आज उलझ सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। लग्नेश बृहस्पतिदेव रचनात्मकता और प्रेम में गहरी एनर्जी दे रहे हैं जो भीतर से संभाले रखेगी। करियर में आज ताजगी रहेगी और सकारात्मक हलचल महसूस होगी। अपनी नींद का ध्यान रखें। शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
उपाय : नियमित रूप से ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।