Latest News

PM Modi 20-21 जून को पश्चिम बंगाल दौरे पर, किसानों और नौसेना को देंगे सौगात, योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Neemuch headlines June 19, 2026, 7:22 pm Technology

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 20 और 21 जून को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वे हुगली में आयोजित पश्चिम बंगाल दिवस समारोह में भाग लेंगे, पीएम विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, कृषि योजनाओं का शुभारंभ करेंगे, पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करेंगे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोलकाता में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और नौसेना के स्वदेशी जहाजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे के पहले दिन 20 जून को हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित पश्चिम बंगाल दिवस समारोह में शामिल होंगे वे यहाँ कई विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे, आधारशिला रखेंगे, प्रधानमंत्री यहाँ एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इस साल पश्चिम बंगाल दिवस का विषय, “पश्चिम बंगाल : विरासत, सद्भाव और विकास” तय किया गया है। पीएम कार्यक्रम के दौरान रेलवे, कृषि, ग्रामीण विकास, पशुपालन, मत्स्य पालन आदि से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, इन परियोजनाओं का उद्देश्य बंगाल के बुनियादी ढाँचे के मजबूत करना है किसानों को सशक्त बनाना और रोजगार तथा आर्थिक अवसरों का विस्तार करना है। महत्वपूर्ण कृषि योजनाओं का शुभारंभ होगा प्रधानमंत्री इसी कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण केंद्रीय कृषि योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल कृषि मिशन के अंतर्गत एग्री स्टैक, प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना शामिल हैं। पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त हुगली से जारी करेंगे पीएम मोदी पूरे देश के किसानों को यहीं से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 23वीं किस्त जारी करेंगे। जिसके तहत 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि देश के 94 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे पहुंच जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री यहीं से कई अन्य जिलों की विकास योजनाओं की आधारशिला रखेंगे शुभारंभ करेंगे। कोलकाता में योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल पीएम मोदी 21 जून को कोलकाता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे और हजारों योग अभ्यासकर्ताओं के साथ कॉमन योग प्रोटोकॉल सत्र में भाग लेंगे। इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का विषय, “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” है, यह थीम शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, भावनात्मक मजबूती और सक्रिय वृद्धावस्था को बढ़ावा देने में योग की भूमिका को मजबूत करती है। तीन स्वदेशी नौसैनिक जहाज राष्ट्र को समर्पित करेंगे योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों-उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस दूनागिरी, सर्वेक्षण पोत (बड़ा) आईएनएस संशोधक और पनडुब्बी रोधी उथले पानी के पोत आईएनएस अग्रय का भी शुभारंभ करेंगे। इनके जुड़ने से देश की परिचालन क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, समुद्री क्षेत्र के बारे में जागरूकता बढ़ेगी और भू-राजनीतिक खतरों के खिलाफ हमारे तटीय जलक्षेत्र की सुरक्षा मजबूत होगी।

Related Post