नीमच। बीतीरात नीमच में एक बड़ी दिल दहला देने वाली घटना हुई जहां पर जमीन दिखाने के बहाने एक युवक को गाड़ी में बिठाकर जबरदस्ती अपहरण किया गया।
जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष चोपड़ा के भतीजे एवं पूनम चंद जैन के पुत्र हर्षित जैन को नीमच के युवा मोर्चा की तैयारी कर रहे कमलेश धनगर और उसके साथी प्रथम सिंह ने जमीन दिखाने के बहाने पीजी कॉलेज के यहां से गाड़ी में बिठाया और निंबाहेड़ा राजस्थान ले जाकर बंधक बनाया एवं पिस्तौल की नोक पर लाखों रुपए की वसूली की मांग की गई।
जैसे यह जानकारी पुलिस विभाग में पहुंची ताबड़तोड़ कार्रवाई में सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही नीमच सिटी थाना प्रभारी विजय सागरीया ने नीमच हेडलाइंस को चर्चा में बताया कि प्रकरण नीमच सिटी थाना क्षेत्र से जुड़ा है अभी फिलहाल आरोपियों की नीमच सिटी थाने पर गिरफ्तारी नहीं हुई है।