झांतला। समीपस्थ गांव विजयातलाई,झांतला में विगत 28 सालों तक अपनी निष्कलंक व बेदाग सेवा के बाद अध्यापक श्री बाबूलाल छीपा आदिवासी गांव विजया तलाई की प्राथमिक शाला में 28 वर्ष 3 माह की अनवरत शिक्षक के पद पर पदस्त होकर अपनी सेवाएं देने वाले श्री बाबूलाल छिपा का 31 जुलाई को सेवानिवृत हो गए श्री बाबूलाल छिपा का संपूर्ण कार्यकाल विद्यालय में रहकर विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की छिपा ने अपने सरल स्वभाव व मिलनसार कर्तव्य निष्ठ होकर समुदाय अभिभावकों व ग्रामीणों के बीच अपनी विशेष पहचान बनाई सेवानिवृत्ति के अवसर पर शाला परिसर में भाव भीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह में गांव के बुजुर्गों महिलाओं युवाओं विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बाबूलाल छिपा का पुष्प, श्रीफल माला शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया ।व उनके स्वस्थ सुखद एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय संकुल झांतला के स्टाफ के साथ-साथ आसपास से आए विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने विदाई समारोह में भाग लिया तथा श्री छिपा के साथ बिताए अनुभवों को अपने विचार एवं उद्बोधन के साथ साझा करते हुए उनके शिक्षा जगत में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना की ग्रामीणों ने कहा कि श्री बाबूलाल छिपा,ने शिक्षा के क्षेत्र में न केवल विद्यार्थी का जीवन संवारा बल्कि अपने मृदुल व्यवहार अनुशासन और सेवा भावना से पूरे गांव का समय एवं सम्मान अर्जित किया समारोह के दौरान कहीं ग्रामीण जन महिलाएं एवं व बच्चे भाव वीभोर हो गए व उनकी आंखों से आंसू छलक उठे विदाई समारोह को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य श्रीमती वर्षा पीपलीवाल, संजय ओझा, सुंदरलाल धाकड़ ,विनोद सहरिया, अतुल पालीवाल, जन शिक्षक भेरूलाल धाकड़ ,युसूफ मंसूरी ,शंभू लाल धाकड़, हेमराज धाकड़, गीता मैडम ,नंदलाल वॉशरमैन अख्तर अली, कमलेश लश्कर, हरीश शर्मा, प्रेमचंद प्रजापत, राजेश सोलंकी श्रवन सेन उपस्थिति थे। इस अवसर पर श्रीमती वर्षा पीपलीवाल संजय ओझा प्रेम प्रजापत ,राहुल छिपा, श्रीमती रेखा छिपा, प्रियंका , छिपा ,विपुल नामदेव दुगेश छिपा ,हीरालाल जटिया ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया समारोह के प्रारंभ में श्रीमती वर्षा पीपलीवाल मैडम ने मां सरस्वती को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ग्रामीणों मित्रों स्नेहजनो ने श्री छिपा को अपने निवास स्थान झांतला तक वाहनों के काफिला के साथ, पहुंचा कर विदाई दी। समारोह के दौरान शाला के सभी बच्चों को श्री बाबूलाल छिपा द्वारा शर्ट वितरित किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापक भूपेश शर्मा झांतला द्वारा किया गया व आभार अभिव्यक्ति अध्यापक शंभूलाल धाकड़ एवं सुनील प्रजापत द्वारा माना गया।