सांगवान बस से 65 किलो डोडाचूरा सहित 07 आरोपी गिरफ्तार

Neemuch headlines August 3, 2026, 8:34 am Technology

नयागांव। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं अअपु हर्ष राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोजसिंह जादौन के नेतृत्व में प्रभारी चौकी नयागॉव राजेन्द्रसिंह सिसौदिया की टीम द्वारा कुल 65 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 07 आरोपीयों को पकडने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 01.08.2026 की रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु नीमच-निम्बाहेडा हाईवे फोरलेन टोल के पास, नयागॉव पर पुलिस नाकाबंदी के दौरान नीमच से राजस्थान तरफ जाने वाली सांगवान ट्रेवल्स की बस क्र. एमपी -44- जेडएफ - 4005 की चैकिंग के दौरान 06 अलग अलग बेगों में भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित सफर कर रहे 07 आरोपीयों के कब्जे से कुल 65 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए जप्त कर आरोपी

1. रणजीतसिंह पिता रेशमसिंह रायसिख उम्र 35 वर्ष नि. ग्राम गाडू थाना हनुमानगढ जिला हनुमानगढ राज0

2. अजयकुमार पिता बलवन्तसिंह रायसिंह उम्र 24 वर्ष नि. ग्राम गाडू थाना हनुमानगढ जिला हनुमानगढ राज0,

3. अमरजीत पिता दिलीपसिंह रायसिख उम्र 51 वर्ष निवासी सूरेवाला थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ राज0,

4. रविन्द्रसिंह पिता मेजरसिंह रायसिख उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम फतेहपुर थाना संगारिया जिला हनुमानगढ राज0,

5. मंगतंसिंह पिता महेन्द्रसिंह रायसिख उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम सूरेवाला थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ राज0,

6. जसविन्द्रसिंह पिता किशोरसिंह रायसिख उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सूरेवाला थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ राज0,

7. रणजीतसिंह पिता कुलवंतसिंह रायसिख उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सूरेवाला थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ राज0 को मौके से गिरफतार कर गिरफतारशुदा आरोपीयों के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण में अनुसंधान जारी है ।

Related Post