जीरन। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरन के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ त्तस्करी एवं नशे के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कुल 07 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व 220 ग्राम एम.डी. ड्रग्स तथा बिना नम्बर की हिरो फैशन प्लस मोटर सायकल को पकड़ने मे सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 01.08.2026 को थाना जीरन पुलिस द्वारा गहु नीमच रोड हर्कियाखाल पुलिस सहायता केन्द्र के पास आम रोड पर नाकाबंदी वाहन चेकिंग करते बिना नम्बर की हिरो फैशन प्लस मोटर सायकल जो पुलिस चेकिंग को देखकर भागने लगा जिससे फोर्स की मदद से रोका गया चालक से उसका नाम पता पुछते वसीम पिता बाबु खों उर्फ राजा जाति मेवाती मुसलमान उम्र 30 साल निवासी रविदास मोहल्ला जावरा जिला रतलाम जिसके पीछे एक पीले रंग का प्लास्टिक का कटटा रखा था जिसके पीछे बैठे व्यक्ति अपना नाम मोईन पिता ईशाक जाति मेवाती मुसलमान उम्र 28 साल निवासी मेवातीपुरा मोहल्ला जावरा जिला रतलाम पीले रंग के कटटे की तलाशी लेते 07 किलोग्राम डोडाचूरा व 220 ग्राम एम.डी. ड्रग्स मिला आरोपीयान वसीम व मोईन के कब्जे से जप्त कर आरोपीयान के विरूध्द अपराध पंजीबध्द किया आरोपीगणो से उक्त एम.डी. देने के स्त्रोत के संबंध में आरोपीयो द्वारा बताया कि उक्त एमडी कालु उर्फ शेर आजम पिता अकबर खॉ पठान निवासी साकरिया थाना रठाजना जिला प्रतापगढ़ राज. द्वारा उलब्ध करवाई गई जो प्रकरण मे कालु उर्फ शेर आजम पिता अकबर खॉ पठान निवासी साकरिया थाना रठाजना जिला प्रतापगढ़ राज. को आरोपी बनाया जाकर आरोपी कालु उर्फ शेरअ ाजन को गरफ्तार कर प्रकरण मे अनसंधान किया जा रहा है।