Latest News

पत्रकारों की एकजुटता रंग लाई, पत्रकार भवन की मांग पर नगर परिषद ने दिया सकारात्मक आश्वासन।

Neemuch headlines August 3, 2026, 5:38 pm Technology

रामपुरा। पत्रकारों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की दिशा में बढ़ती दिखाई दे रही है। सोमवार को रामपुरा प्रेस क्लब के नेतृत्व में नगर के पत्रकारों ने पत्रकार भवन की मांग को लेकर एकजुटता का परिचय दिया। बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर परिसर से शुरू हुई वाहन रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नगर परिषद कार्यालय पहुंची, जहां पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापत को मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करने वाले पत्रकारों के लिए आज तक नगर में कोई स्थायी भवन उपलब्ध नहीं है। बैठक, प्रेस वार्ता, जनहित के मुद्दों पर चर्चा तथा सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए पत्रकार भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। इसी मांग को लेकर पत्रकारों ने नगर परिषद से भवन में एक कक्ष आवंटित करने का आग्रह किया। मांग-पत्र पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापत एवं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार ने पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी तथा पत्रकार भवन के लिए एक कक्ष का आवंटन जल्द कराने का प्रयास किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से मिले इस आश्वासन का पत्रकारों ने स्वागत करते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया और आभार व्यक्त किया। पत्रकारों ने विश्वास जताया कि वर्षों से चली आ रही यह मांग अब जल्द ही मूर्त रूप लेगी। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष कैलाश फरक्या, रियाज मंसूरी, रूपेश, सारु, डॉ. अजय सिंह सिसोदिया, अजय दानगढ़, हरीश कोठारी, मुकेश राठौर, महेंद्र जैन, प्रवीण चौधरी, पदम भारद्वाज, कमलेश मालवीय, शंकर भाटी, वी. के. बंटी राठौर, पंकज प्रजापति, अक्षय भट्ट, रमेश, रायकुंवर, महावीर चौधरी, अजीमुल्ला खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Related Post