Latest News

जिला न्यायालय में चिकित्सा कक्ष का उद्घाटन कल

Neemuch headlines August 3, 2026, 5:40 pm Technology

नीमच। नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय, नीमच के प्रथम तल स्थित कक्ष क्रमांक-8 में कल 4 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे चिकित्सा कक्ष का उद्घाटन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नीमच के करकमलों द्वारा किया जाएगा। नव स्थापित चिकित्सा कक्ष में न्यायालयीन समय के दौरान न्यायालय में आने वाले पक्षकारों, अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों एवं न्यायाधीशों को प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही यहां रक्तचाप, रक्त शर्करा सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण भी किए जा सकेंगे। चिकित्सा कक्ष की स्थापना का उद्देश्य न्यायालय परिसर में उपस्थित सभी संबंधित व्यक्तियों को आवश्यकता पड़ने पर त्वरित प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य संबंधी आकस्मिक परिस्थितियों में तत्काल सहायता सुनिश्चित करना है।

Related Post