नीमच। पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के उद्देश्य से अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत महासभा (मध्यप्रदेश) द्वारा प्रदेशभर में हरियाली महोत्सव के तहत व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक ही दिन में 1 लाख 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था।
जिसे समाजजनों के उत्साह ने पार करते हुए लक्ष्य से अधिक पौधरोपण किया। महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण आज वैश्विक आवश्यकता बन चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए समाज ने संगठित रूप से अभियान चलाकर अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। अभियान के अंतर्गत नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, गरोठ, उज्जैन, राजगढ़, इंदौर, भोपाल, गुना और शाजापुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में पौधरोपण किया गया। वहीं मुंबई, दिल्ली, कोटा और बेंगलोर जैसे महानगरों में निवासरत समाजजनों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में पौधे लगाकर इस अभियान में सहभागिता निभाई। समाज के सदस्यों ने उद्यानों, श्मशान घाटों, विद्यालय परिसरों, मंदिरों, धर्मशालाओं, सार्वजनिक स्थलों, निजी परिसरों, खेतों और खलिहानों सहित विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। अभियान में पुरुषों के साथ मातृशक्ति, युवा, छात्र -छात्राओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रदेश पर्यावरण संयोजक चंदर सिंह पंवार ने कहा कि एक पौधा लगाना सौ अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य का कार्य माना गया है। पौधे केवल आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों, जीव-जंतुओं और मानव जीवन के लिए शुद्ध ऑक्सीजन तथा स्वच्छ पर्यावरण का आधार हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। अभियान में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री नारायण सिंह पंवार, मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हरिसिंह चौहान, उदय सिंह चौहान, नारायण सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव प्रताप सिंह सिसोदिया, संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण चौहान, विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष कालू सिंह परिहार, युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर ईश्वर सिंह चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष भोनसिंह चौहान मुण्डला, कमल सिंह पवार पदेश सचिव ठिकाना अरनिया माली अनिलसिंह परिहार नीमच जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह तंवर ठिकाना लसूड़ी तंवर युवा जिला अध्यक्ष, गोविन्द सिंह बोराना मुण्डला, राजेन्द्र सिंह बोराना गुलाबखेड़ी, अर्जुन सिंह बोराना मुंडला, ग्राम उत्थान समिति गुलाबखेड़ी के संयोजक एव पूरी कार्यकारिणी मातृशक्ति सहित अनेक पदाधिकारियों ने स्वयं पौधरोपण कर समाजजनों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान RD के द्वारा दी गई।