Latest News

आज भी तीसरा नवरात्र, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines September 25, 2025, 8:47 am Technology

राष्ट्रीय मिति आश्विन 03, शक संवत 1947, आश्विन, शुक्ल, चतुर्थी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 10, रवि उस्सानी 02, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। तृतीया तिथि वृद्धि प्रातः 07 बजकर 06 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र सायं 07 बजकर 09 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग रात्रि 09 बजकर 53 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। गर करण सायं 07 बजकर 06 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

तृतीया की वृद्धि, विनायक चतुर्थी, चैथा नवरात्रा।

सूर्योदय का समय : -

सुबह में 6 बजकर 11 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम में 6 बजकर 14 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 36 मिनट से सुबह 5 बजकर 23 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 13 मिनट से 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल रात में 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 14 मिनट से 6 बजकर 38 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त:-

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा।

सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

अमृत काल का समय सुबह में 6 बजकर 11 मिनट से 7 मिनट से 41 मिनट तक।

दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 12 मिनट से 11 बजे तक।

भद्राकाल का समय रात में 8 बजकर 18 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 11 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज चने की दाल का दान करें।

Related Post