Latest News

भद्र योग का शुभ संयोग, आज शुभ लाभ पाएंगे मेष, कन्या और तुला समेत कई राशियों के जातक

Neemuch headlines September 19, 2025, 7:43 am Technology

मेष राशि :-

आज सितारे बताते हैं कि पंचम भाव मे बना शुक्र और चंद्रमा का योग आपके लिए शुभ लाभदायक होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज कोई महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा और आपको प्रेमी के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आप अच्छी खबर पाएंगे। कमाई के मामले मे भी आज का दिन अच्छा रहेगा। दान पुण्य आपके हाथो हो सकता है। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को जल दें और दीप दिखाएं।

वृषभ राशि:-

आज का दिन मौज मस्ती और आनंद भरा रहेगा। आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बना शुक्र और चंद्रमा का योग आपके लिए लाभदायक होगा। आपको आज दिन के दूसरे भाग लाभ और शुभ समाचार प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। शाम को आप किसी मांगलिक कार्यक्रम शामिल हो सकते हैं। आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।

मिथुन राशि :-

आज का दिन अच्छा है, अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपको आज प्रयास करना चाहिए। उच्च अधिकारियों की कृपा से आज आपको लाभ मिलेगा। कोई मूल्यवान वस्तु या संपत्ति प्राप्त कर सकते हैं। जिससे आपके परिवार के सभी सदस्य बेहद प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी भी साहित्य और कला के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का मन बना सकते हैं। आपको आज पारिवारिक जीवन मे आपसी प्रेम और तालमेल का फायदा मिलेगा।​ आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।

कर्क राशि :-

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपका मन भावुक हो सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। आपकी राशि से दूसरे भाव में भाव में चंद्रमा का गोचर होने से आज अचानक आपको बड़ी रकम की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार को लेकर चल रही योजनाओं में आज गति आएगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं

सिंह राशि :-

आज का दिन आनंददायक रहेगा। आपको आज रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके आज प्रगति होगी और और रुका हुआ काम पूरा होगा। व्यापार के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आज आप अपने कुछ पुराने मित्रों से भी मिल सकते हैं। आपके जीवनसाथी की सलाह आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद साबित होगी। आपको आज प्रेम संबंध के मामले मे भी भाग्य का साथ मिलेगा। आप आज शौक की चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि :-

आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपकी राशि में सूर्य बुध की युति होने से आपको आज कारोबार में फायदा मिलेगा। आपके पारिवारिक जीवन में लंबे समय से कोई समस्या चल रही है तो वह समाप्त होगी। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज अपनी कला और रचनात्मक क्षमता का फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शुभ कार्य होने से परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपको क्रोध में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी को पान में कपूर मिलाकर अर्पित करना शुभ रहेगा।

तुला राशि:-

आज का दिन कमाई में वृद्धि वाला रहेगा। आपको आज कमाई के नए साधन प्राप्त होंगे। लेकिन आज आपके खर्च भी बढे हुए रहेंगे जिस पर आपको कंट्रोल करना होगा। मित्रो की संख्या में वृद्धि होगी और आपकी पहचान का दायरा आज बढेगा। काम में आप सफलता पाएंगे लेकिन आज व्यस्तता की वजह से आप थकान महसूस करेंगे। विदेश व्यापार करने वाले लोगों को आज आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और अपने व्यवसाय के लिए नई योजनाएं भी बनाएंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग तो मिलेगा लेकिन इनकी सेहत को लेकर चिंता होगी। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर गाय को मीठी रोटी खिलानी चाहिए।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन शुक्र और चंद्रमा की युति से लाभदायक होगा। आपको आज उपहार की प्राप्ति होगी। किसी दोस्त से आपकी आज मुलाकात हो सकती है। आपको आज किसी मित्र या सबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। वाणी पर संयम न रखें नहीं तो आज आपका किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। धन, सम्मान और यश में भी वृद्धि होगी। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और हरिस्तोत्र का पाठ करें।

धनु राशि :-

आज का दिन आर्थिक मामले में लाभदायक रहेगा। लेकिन पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका पैसा कहीं अटक सकता है। राजकीय कार्यों में में आज सफलता संदिग्ध रहने वाली है। विरोधी आज मजबूत रहेंगे,इसलिए आपको आज इनसे अलर्ट रहने की जरूरत है। माता के साथ आज आपकी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। बाहरी खानपान से बचें और सेहत का ध्यान रखें। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।

मकर राशि :-

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र मे आज आप अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं में सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक और सामाजिक काम में आपको आज भाग लेने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। शाम का समय छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा जिससे आप सकारात्मक महसूस करेगे। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर नारायण कवच का पाठ करना चाहिए।

कुंभ राशि :-

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कामकाज में अधिक सजग रहना होगा। किसी और की गलती के लिए भी आपको बात सुननी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में आज का दिन अनुकूल रहेगा, बिजनेस में कमाई अच्छी होगी। प्रॉपर्टी के काम में भी आपको आज लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग मिलेगा लेकिन क्रोध और वाणी को संयमित रखना होगा। आपको आज किसी अचानक बनने वाली स्थिति की वजह से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को अन्न का दान करना चाहिए।

मीन राशि :-

आज का दिन अच्छा है। आज आपको अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको आज कोई अच्छी डील मिलेगी। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। आपके व्यापार में तरक्की होगी। आज शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप अपने किसी पुराने मित्र मिलकर प्रसन्न होंगे। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का पूजन और अभिषेक करें।

Related Post