Latest News

आज विनायकी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines August 27, 2025, 8:48 am Technology

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 05, शक संवत 1947, भाद्रपद, शुक्ल, चतुर्थी, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 12, रवि उल्लावल 03, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि अपराह्न 03 बजकर 45 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 08 बजकर 44 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग मध्याह्न 12 बजकर 35 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 03 बजकर 45 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 07 बजकर 22 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

सिद्धि विनायक व्रत, सम्वत्सरी महापर्व (पंचमी पक्ष-जैन)।

सूर्योदय का समय : -

सुबह में 5 बजकर 56 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय : -

शाम में 6 बजकर 48 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 28 मिनट से सुबह 5 बजकर 12 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा।

सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 33 मिनट से 9 बजकर 9 मिनट तक।

दुर्मुहूर्त काल सुबह में 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।

आज का उपाय : -

आज गणेश जी को गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें ।

Related Post