मेष साप्ताहिक राशिफल, :-
सप्ताह के उत्तरार्ध में लाभ और सुख पाएंगे अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह मेष राशि के जातको के लिए लव लाइफ के मामले सुखद और रोमांटिक रहने वाला है। इस हफ्ते शुक्र और बुध की युति से आप लव लाइफ में अपनी बातों से प्रेमी का दिल जीत सकते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में आपके बीच किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव होगा लेकिन उत्तरार्ध का समय आपके लिए अधिक अनुकूल और रोमांटिक रहेगा। आपको इस समय सुख और आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ प्रेमी के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का भी मौका मिलेगा। आप इस दौरान प्रेमी साथ कहीं घूमने का भी प्लान बना सकते हैं।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल:-
वैवाहिक जीवन में आपसी संबंध बेहतर होंगे वृषभ राशि के जातकों के लिए अगस्त महीने का अंतिम सप्ताह प्रेम संबंधों के मामले में अनुकूल रहेगा। आपके बीच किसी प्रकार का तनाव है तो वह भी आज दूर हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात इस हफ्ते आगे बढेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत के लेकर कुछ चिंता होगी लेकिन आप धैर्य और संयम से स्थिति को संभालने में आज सफल होगे। लव लाइफ मे आप मर्यादा को बनाए रखेगे। वैसे इस हफ्ते संतान से संबंधित किसी बात को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख साधनों पर धन खर्च होगा।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल:-
सप्ताह के मध्य में काम का अधिक दबाव रहेगा मिथुन राशि के लिए इस सप्ताह का पहला भाग सकारात्मक और सुखद रहेगा। आपको इस समय कोई अच्छी और सकारात्मक खबर मिलेगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। सप्ताह के मध्य में आपके ऊपर काम का अधिक रहेगा जिससे प्रेमी के लिए समय निकालना थोड़ा कठिन होगा। आपके लिए सलाह है कि आपको दूसरों की बातों में आकर कोई भी धारणा बनाने से बचना चाहिए। संतान संबंधी विषयों को लेकर इस हफ्ते कुछ चिंता हो सकती है। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा और घर परिवार में आपसी सहयोग बना रहेगा।
कर्क साप्ताहिक राशिफल:-
सप्ताह के अंत में लाभ मिलने से मूड रोमांटिक रहेगा कर्क राशि के लिए इस सप्ताह सितारे बताते हें कि आपको अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो किसी बात को लेकर आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ सप्ताह के आरंभ में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लेकिन सप्ताह के मध्य तक स्थिति में सुधार दिखने लगेगा। किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग और मार्गदर्शन का आपको फायदा मिलेगा। सप्ताह के अंत में आर्थिक लाभ का अच्छा संयोग बनेगा। मानसिक रूप से आप खुश और रोमांटिक भी बने रहेंगे। प्रेमी के साथ आप सुखद समय बिता पाएंगे
सिंह साप्ताहिक राशिफल:-
सुकून दिलाने वाला रहेगा यह सप्ताह सिंह राशि के लोगों के लिए अगस्त महीने का यह अंतिम सप्ताह सुकून और सुख समृद्धि प्रदान करने वाला रहेगा। आपको इस हफ्ते परिवार के साथ किसी धार्मिक अथवा शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंध में आपको प्रेमी की ओर से कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। अगर आपने अपने प्रेम संबंध के बारे में परिवार को नहीं बताया है तो इस हफ्ते आप यह कर सकते हैं।
कन्या साप्ताहिक राशिफल:-
प्रेम और लाभ का बनेगा संयोग कन्या राशि के लिए लव लाइफ के मामले में यह सप्ताह अनुकूल है। आपका प्रेम संबंध मजबूत होगा। आपके रिश्ते में प्रेम और तालमेल भी बना रहेगा। किसी महिला मित्र या संबंधी का सहयोग आपके लिए सकारात्मक रहेगा। सप्ताह के मध्य भाग में काम की व्यस्तता अधिक रहने से आप परिवार को लव लाइफ को पूरा समय नहीं दे पाएंगे। जबकि सप्ताह के उत्तरार्ध में स्थिति फिर से सामान्य हो जाएगी। आर्थिक लाभ और सुख साधनों का भी संयोग बनेगा। इस हफ्ते प्रेमी के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
तुला साप्ताहिक राशिफल:-
पारिवारिक जीवन के मामले में सुकून भरा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह प्रेम और पारिवारिक जीवन के मामले में सुकून भरा रहेगा। आपकी कुछ समस्याओं का समाधान होने से आप राहत की सांस लेंगे। लव लाइफ में आपसी तालमेल बढेगा। सितारे कहते हैं कि नई सोच एवं नए दृष्टिकोण से अपने प्रेम संबंध में आगे बढ़ेंगे तो जीवन में खुशियां दस्तक ेंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में लव लाइफ को रोमांटिक बनाने के कई अवसर आपको मिलते जाएंगे एवं जीवन में सुकून रहेगा। किसी दूर रहने वाले संबंधी की वजह से कुछ परेशान हो सकते हैं।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल:-
प्रेम और सुख बैलेंस रहेगा वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में अपने जीवन में एक बैलेंस बनाकर रखेंगे तो आपसी प्रेम में वृद्धि होगी और सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे। यह सप्ताह लव लाइफ के लिए शुभ सप्ताह रहेगा। सप्ताह के आखिर में स्थितियां धीरे-धीरे बदलेगी और सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगी। जीवनसाथी के साथ आप इस हफ्ते किसी सगे संबंधी से मिलने जा सकते हैं। इस सप्ताह के अंत में आपको कोई सरप्राइज मिलेगा।
धनु साप्ताहिक लव राशिफल:-
आपसी प्रेम में भी वृद्धि होगी धनु राशि के लिए इस सप्ताह सितारे बताते हैं कि, आपके जीवन में प्रेम और सुकून बना रहेगा। संयम के साथ अपनी लव लाइफ में निर्णय लेंगे तो स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। आपसी प्रेम में भी वृद्धि होगी। हालांकि, सप्ताह के उत्तरार्ध में समय थोड़ा कठिन रहेगा एवं किसी संतान को लेकर मन व्यथित और परेशान हो सकता है। घर परिवार में आपको पिता और बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
मकर साप्ताहिक लव राशिफल:-
आपसी प्रेम में वृद्धि होगी मकर राशि के जातकों के लिए अगस्त महीने का यह सप्ताह सुखद रहेगा। आपको अपने रिश्ते में तालमेल और सामंजस्य का अनुभव होगा। पिता और घर के बड़ो से आपको सहयोग मिलेगा। आपके परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। धर्म कर्म में रुचि रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में भी सेलिब्रेशन के योग बन रहे हैं एवं आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। हो सकता है कि आप किसी सगे संबंधी से मिल सकते हैं। लेकिन बच्चों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल:-
के लिए इस सप्ताह सितारे बताते हैं कि सप्ताह के आरंभ में आपके बीच सामंजस्य अच्छा रहेगा। किसी शुभ काम का सयोग भी बनेगा। लेकिन सप्ताह के मध्य का समय कुछ उलझा हुआ रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपको अपने जीवनसाथी द्वारा इस सप्ताह कोई सर्प्राइज गिफ़्ट भी मिल सकता है भले ही वह छोटा सा गिफ्ट ही क्यों ना हों। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी समस्या का समाधन होने से आप राहत की सांस लेंगे।
मीन साप्ताहिक राशिफल:-
जीवन में आपके सुखद परिणाम सामने आएंगे मीन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी महिला की मदद से जीवन में सुखद परिणाम सामने आएंगे एवं लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। यह सप्ताह प्रेम संबंध के लिए सुखद सप्ताह प्रतीत होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी समाचार को प्राप्ति से आपका मन आनंद विभोर होगा। बच्चों के संदर्भ में आपको खुशी मिलेगी। विवाह की बात चल रही है तो बात आगे बढेगी।