मेष, कर्क और कन्या राशि के जातक आज दुरुधरा योग से पाएंगे सुख समृद्धि का लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

Neemuch headlines August 21, 2025, 6:28 am Technology

मेष राशि :-

आज बुधवार का दिन कई मामलों में शुभ लाभदायक होगा। आपको आज दोस्तों और करीबी संबंधियों से अपेक्षा के अनुसार सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपका अनुकूल और सुखद रहने वाला है। आपको आज किसी साहसिक फैसले से भी फायदा मिलेगा। सुख साधनों की चाहत बढ़ने की वजह से आज खर्च थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन इससे आपको बहुत परेशानी नहीं होगी। आयात निर्यात के काम में भी आज आप लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। पीले चंदन का तिलक करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।

वृषभ राशि :-

आज गुरुवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आज सफलता का मौका मिलेगा। किसी पुराने निवेश से आज आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन और लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। प्रॉपर्टी के संबंधित काम में आज आपको फायदा हो सकता है। कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो आज आपका पक्ष मजबूत होगा। प्रेम संबंध में आज तालमेल बना रहेगा। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को कढी चावल का भोग लगाएं।

मिथुन राशि:-

आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका बुध, शुक्र और चंद्रमा की युति से लाभदायक होगा। आप आज अपने काम पर बेहतर तरीके से फोकस कर पाएंगे। आपको अपनी प्रबंधन क्षमता और ज्ञान का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मियों से भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्च पर आज कंट्रोल करना होगा। वैवाहिक जीवन की बात करें तो यहां स्थिति सकारात्मक रहेगी, जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। बच्चों से से संबंधित किसी समस्या का समाधान होगा। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएं।

कर्क राशि :-

आज लक्ष्मी नारायण योग बना हुआ है ऐसे में आज इस राशि के जातको को लाभ का अच्छा मौका मिलेगा। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढ़ेगी और कोई लाभदायक डील भी आप आज पाएंगे। आपको आज सितारे सुख साधनों का भी लाभ दिला रहे हैं। कोई चाहत पूरी होने से आपको आज खुशी मिलेगी। दोस्तों के साथ आज आप मनोरंजक समय बिता पाएंगे। लव लाइफ में आज आपका रिश्ता प्रेमपूर्ण बना रहेगा शिक्षा के क्षेत्र में भी आज कर्क राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का आज समाधान हो जाएगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंदों को अन्न वस्त्र का दान देना चाहिए।

सिंह राशि :-

आज गुरुवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपके कामकाज और कार्यकुशलता से अधिकारीगण प्रसन्न होंगे। आज आपके रिश्तों में प्रेम और तालमेल बढेगा। दोस्तों के साथ आप आज मनोरंजक समय बिता सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज के दिन आपको अपनी योजना और प्रयास का फायदा मिलेगा जिससे आपकी कमाई भी आज बढेगी। आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको दूसरों के मामलों में बिना पूछे कोई दखल देने से बचना चाहिए। सरकारी काम में आज कुछ उलझन का सामना करना होगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप अथवा गायत्री चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि :-

आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने काम पर अधिक फोकस करना होगा और जोखिम से बचना होगा इससे आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकता है। आपको आज अल्पकालिक निवेश का भी लाभ मिल सकता है। बिजनेस में आपकी कमाई आज अच्छी होगी और आपका दिन आज रोमांटिक बीतेगा। आपको आज दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। लेकिन छात्रों को मानसिक भटकाव से बचना होगा।​ आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी के पौधे को दूध और जल मिलाकर अर्पित करें।

तुला राशि:-

आज का दिन लाभदायक होगा। किसी पूर्व संपर्क और परिचय का आप आज लाभ ले पाएंगे। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। अगर आपका प्रेमी के साथ किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो वह भी आज दूर हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज प्रगति होगी और आपको आज कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए इससे आपको लाभ मिलेगा और लोगों से अपेक्षित सहयोग भी प्राप्त कर पाएंगेो। शाम का समय विशेष रूप से सुखद होगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं और श्रीसूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। आपके लिए बेहतर होगा कि जबतक पूछा न जाए हर बात में अपनी प्रतिक्रिया देने से बचें। आपको आज अपने खर्च पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कुछ अनचाहे खर्च आज परेशान कर सकते हैं। सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना होगा। शिक्षा के मामले में आज वृश्चिक राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। ​ आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

धनु राशि :-

आज सितारे बताते हैं कि आप आज अपने काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। लेकिन किसी वजह से आज मानसिक उलझन का भी सामना करना होगा। जो जातक नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिल सकती है। बिजनेस करने वाले जातकों को आज कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा आज सफल होगी। सितारे कहते हैं कि आर्थिक प्रबंधन और शिक्षा के क्षेत्र में भी आज धनु राशि के जातक बेहतर कर पाएंगे। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और गुड़ चने का प्रसाद गाय को खिलाएं।

मकर राशि :-

आज लक्ष्मी नारायण योग लाभदायक होगा। आपको आज दोस्तों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने से आपका मन आज प्रसन्न होगा। स्वर्ण और बचत योजना में पैसा लगाना आज आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लव लाइफ में आपके प्रेम और तालमेल आज बना रहेगा, प्रेमी के साथ आप रोमांटिक समय बिता पाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपको आज भाग लेने का मौका मिल सकता है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आज मकर राशि के जातक अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। सरकारी क्षेत्र के काम बनने में परेशानी आएगी। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। दामोदराष्टकम का पाठ करना आज आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ राशि:-

आज आज गुरुवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज सेहत के मामले में लापरवाही से बचना चाहिए। कोई पुरानी समस्या है तो इसकी अनदेखी करने से बचें। सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कोई शुभ सूचना मिलने से आपका मन आज प्रसन्न होगा। वैवाहिक जीवन में आपके तालमेल बना रहेगा और जीवनसाथी की मदद से आप किसी पारिवारिक उलझन का समाधान निकाल पाएंगे। दिन का दूसरा भाग खर्चीला रहेगा ऐसे में बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। वाहन और यात्रा पर भी खर्च का संयोग बना है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का आज दूध और शहद से अभिषेक करना चाहिए।

मीन राशि :-

आज गुरुवार का दिन सुखद और लाभदायक होगा। राशि से चौथे भाव में बना शुभ योग आपको आज सुख साधनों का लाभ दिलाएगा। आपको आज आर्थिक प्रयास में लाभ मिलेगा। आप कमाई बढ़ाने के लिए कुछ नए स्रोत की तलाश कर सकते हैं। आज की अच्छी बात है कि आप आज परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक और सुखद समय बिता पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप बेहतर टीम वर्क से काम करेंगे जिसका आपको लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र या परिचित से आज मुलाकात हो सकती है। ज्वेलरी और धातु से संबंधित काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फायदेमंद होगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

Related Post