चारभुजाजी पैदल यात्रा संघ की कार्यकारिणी के त्रिवर्षीय निर्वाचन ओर साधारण सभा की बैठक सम्पन्न, कमल नागदा बने अध्यक्ष

विनय मालपानी August 20, 2025, 7:53 pm Technology

मनासा। श्री चारभुजाजी पैदल यात्रा संघ की कार्यकारिणी के त्रिवर्षीय निर्वाचन श्रीचारभुजा ढंढेरी प साधारण सभा में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए।

उल्लेखनीय है कि मनासा से करीब 280 किमी श्रीचारभुजाजी गढ़बोर के लिये पिछले 30 वर्षो से निरन्तर 9 दिवसीय पैदल यात्रा मदन झंवर के कुशल नेतृत्व में जगदीश चंद्र तोषनीवाल, राजेन्द्र अग्रवाल के सहयोग से संचालित हो रही है। प्रथम वर्ष कुल 28 पदयात्रियो से प्रारंभ इस पदयात्रा में विगत वर्ष 450 पदयात्री शामिल रहे।

यह संख्या इस वर्ष ओर बढ़कर रहेगी। क्षैत्र की इस गौरवशाली सनातन संस्कार व सामाजिक समरसता से पूर्ण अनुशासित चलने वाली पैदल यात्रा संघ की कार्यकारिणी के चुनाव निर्वाचन अधिकारी श्याम समदानी व अर्जुन यजुर्वेदी व्दारा सम्पन्न करवाये गये, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष कमल नागदा, उपाध्यक्ष किशोर पाटीदार (हाड़ी पिपल्या) विनोद गुर्जर (अल्हेड़), दीपक जोशी (भाटखेड़ी), राजेन्द्र प्रजापति, महेश सुतार (मनासा), सचिव मनीष गुजराती, सहसचिव शंभुलाल वर्मा, सुदर्शन चौखड़ा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, मीडिया प्रभारी हरिश एनिया, प्रचारमंत्री पंकज डाढ़ चुने गये।

यात्रा व्यवस्थापक मदन झंवर, सह व्यवस्थापक जगदीशचन्द्र तोषनीवाल,तेजकरण मोदी, अरविंद कुमावत रहेगे। इस वर्ष यह यात्रा 26 अगस्त को प्रातः 9 बजे श्रीचारभुजाजी मंदिर कपड़ा बाजार, मनासा पर भगवान का अभिषेक कर प्रारंभ होगीबजो 4 सितम्बर को पूर्ण होगी। नगर में कई स्थानो पर पद यात्रा का स्वागत होगा। यात्रा संघ व्दारा अधिक से अधिक संख्या में पैदल यात्रा में भाग लेने का आग्रह किया गया है।

Related Post