मेष राशि:-
निवेश से अच्छा मुनाफा मिलेगा मेष राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ फलदायी होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में जोश और उत्साह से काम करने आज लाभ मिलेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप कुछ नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। आज शेयर बाजार में काम करने वाले लोगों को अपने निवेश से अच्छा मुनाफा मिलेगा, लेकिन उतावलेपन में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। भाग्य भाव में चंद्रमा के होने से भाग्य आपका पूरा साथ देगा। शाम का समय बिजनेस करने वाले जातको के लिए कमाई के लिहाज से अच्छा रहेगा। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ लाभदायक होगा।
वृषभ राशि :-
आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपके घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। शादी की बात चल रही है तो आज बात बन जाने की संभावना प्रबल रहेगी। रिश्तेदारों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ सुख सुविधाओं से संबंधित नई वस्तुएं खरीद सकते हैं। आर्थिक पक्ष आज आपका संतुलित रहेगा। इस राशि के जातक आज शिक्षा के मामले में बेहतर कर पाएंगे। पूर्व में किया गया काम और निवेश आज लाभ दिलाएगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आइए जानते हैं आज का वृषभ राशि का राशिफल विस्तार पूर्वक। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और घी का दीप दिखाएं।
मिथुन राशि :-
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सितारे कहते हैं कि आप आज अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करना होगा इससे आपको अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा। किसी काम के मामले में आज आपको अधिकारी वर्ग से मंजूरी मिल सकती है। सितारे कहते हैं कि आज पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लेकिन दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कुछ अनचाहे खर्च भी आपके आज होने वाले हैं, सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों से आशीर्वाद लें और केसर का तिलक लगाएं।
कर्क राशि :-
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपना काम पूरा करने के लिए आज अधिक प्रयास करना होगा। वैसे नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातको के लिए दिन आज लाभदायक होगा लेकिन किसी बात से आपको आज तनाव भी मिलेगा। कोई भौतिक साधन जैसे वाहन आदि का भी आपको आज सुख मिलेगा। मनोरंजन मे आपकी रुचि रहेगी। लव लाइफ में आज आपसी सामंजस्य बना रहेगा। लेकिन आपको आज विरोधियों से भी सतर्क रहना होगा और सेहत की अनदेखी से बचना होगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें, श्रीहरि स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह राशि :-
आज गुरुवार का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। शाम के समय कुछ उलझन और परेशानी हो सकती है। आपके लिए सितारे बताते हैं कि, आज आपको किसी नए और बेहतरीन प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज अपने निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। आपको बिजनेस में पैसे कमाने के कई रास्ते मिलेंगे और आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर भी ले जा सकते हैं। लव लाइफ के मामले में आज सिंह राशि के जातकों को प्रेमी के साथ वक्त बिताने और सहयोग पाने का मौका मिलेगा। धर्म और अध्यात्म संबंधी विषयों मे आज आपकी रुचि रहेगी। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीनारायण कवच का पाठ करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि
आज का दिन शुभ लाभदायक होगा। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी आपको अपने परिवार के साथ आज वक्त बिताने का मौका मिलेगा और आपकी कुछ समस्याओं का भी समाधान होगा। नौकरीपेशा लोग आज अपने काम के प्रति समर्पित और सजग रहेंगे। आर्थिक मामलों मे आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप गैर जरूरी खर्च पर आज नियंत्रण रख पाएंगे। शिक्षा के मामले में कन्या राशि के जातक आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको आज अपनी रचनात्मक क्षमताओं का भी फायदा मिल सकता है। वाणी व्यवहार से आज बिजनेस में आपको विशेष रूप से लाभ मिलेगा। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगणेश चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
तुला राशि :-
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत के मामले में नरमी रह सकती है। आज काम के प्रति भी आप में अनिच्छा का भाव रहेगा। ऐसे में आप आज काम को टालने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला होगा। कुछ ऐसे खर्च आज सामने आएंगे जिसे आप चाहकर भी रोक नहीं पाएंगे। आपको आज पूर्व अनुभवों से कुछ फायदा मिल सकता है। साहस और रिस्क से बिजनेस में लाभ मिलने का संयोग बन सकता है। आपके लिए जरूरी है कि रिश्तों को संतुलित और सामान्य बनाए रखने के लिए क्रोध पर कंट्रोल करें। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर केसर का तिलक लगाना चाहिए और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।
वृश्चिक राशि:-
आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप आज आर्थिक मामलों में संयमित होकर चलने का प्रयास करेंगे फिर भी कुछ अप्रत्याशित खर्च की वजह से बजट हिल सकता है। पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि रहेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। किसी पड़ोसी या मित्र से आपको आज सहयोग मिलने का योग बना हुआ है। खानपान के मामले मे आपको आज अपना ध्यान रखना चाहिए। सलाह है कि आज कार्यक्षेत्र में अपनी बातो को स्पष्ट रूप से रखें, मन में बातों को रखे रहेंगे तो आपको आज परेशानी हो सकती है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। आप आज भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि :-
आज गुरुवार का दिन शुभ लाभदायक होगा। चंद्रमा आपकी राशि से जाते हुए आज आपको लाभ और खुशी की सौगात दे जाएंगे। आपके घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। बीमार चल रहे जातकों की सेहत मे आज सुधार दिखेगा। आज आप कुछ नई चीजें खरीद सकते हैं जिससे घर परिवार में खुशी और चहल पहल होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कुछ नई चीजों को जानने और समझने के प्रति आप उत्सुक रहेंगे। जो लोग प्रॉपर्टी से संबंधित काम कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको पैतृक धन से भी लाभ मिलने का योग बना हुआ है। रोजगार प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे जातकों के लिए दिन अनुकूल होगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें और असत्य भाषण से बचें।
मकर राशि:-
आज मानसिक उलझन और परेशानी में रह सकते हैं। सेहत के मामले में भी आज का दिन नरम रह सकता है। सितारे कहते हैं कि आज के दिन लाभ और सफलता पाने के लिए आपको निरंतर प्रयास करते रहना होगा। नौकरी में आज आपको किसी सहकर्मी की वजह से तनाव मिल सकता है। सलाह है कि वाद विवाद की स्थिति से आज बचें। वैसे शाम के समय आपको परिवार वालों के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद लेंगे। सितारे कहते हैं कि शाम का समय बिजनेस करने वाले जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का पूजन और अभिषेक लाभदायक होगा।
कुंभ राशि :-
आज सितारे बताते हैं कि, आप आज अपने फायदे के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचाने की प्रवृति से बचें। अपनी बातों और निर्णयों आज स्पष्टता बनाए रखें नहीं तो गलतफहमी हो सकती है। आपको आज वाणी व्यवहार को भी संयमित रखने की जरूरत होगी। वैसे कमाई के मामले में दिन सामान्य रूप से पक्ष में रहेगा। आपको आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है। कामकाज के मामले मे आज यात्रा का संयोग बन सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी की भावनाओं और विचारों को समझना होगा नहीं तो मतभेद हो सकता है। आर्थिक लेनदेन के मामले मे आपको सतर्क रहने की जरूरत होगी। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज राहु के मंत्र का जप करना चाहिए और देवी सरस्वती की पूजा करनी चाहिए।
मीन राशि :-
आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको अपनी सकारात्मक सोच और कार्ययोजना का फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपके सामंजस्य और तालमेल बना रहेगा। नौकरी कारोबार में आज आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। आप आज दीर्घकालीन निवेश भी कर सकते हैं। शिक्षा के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के जातक आज पढ़ाई लिखाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आपको आज परिवार के सदस्यों के लिए कुछ गिफ्ट या अन्य वस्तुओं की खरीदारी करनी पड़ सकती है। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद भी ले सकते हैं। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।