Latest News

मेष, मिथुन और तुला राशि के लिए शुभ मंगलकारी दिन,पाएंगे राजयोग से शुभ लाभ

Neemuch headlines August 5, 2025, 6:13 am Technology

मेष राशि :-

आज दोपहर के बाद का समय अधिक अनुकूल रहेगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर नवम भाव में होने से आपको आज भाग्य का भी प्रबल लाभ मिलेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको आज सफलता मिलेगी। नौकरी में आज वैसै काम का दबाव बना रहेगा और आप तत्परता से काम को पूरा करने के लिए सक्रिय रहेंगेो। परिवार में आपको जीवनसाथी और पिता से पूर्णतः सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन मिलाजुला रहेगा। खर्च को कंट्रोल करने का प्रयास करें तो बेहतर होगा। वैसे बिजनेस करने वाले जातको विशेष तौर पर फैमिली बिजनेस करने वाले जातकों को अच्छा लाभ मिलेगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को आज बूंदी के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

वृषभ राशि:-

आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन के पहले भाग में आज आपको अपने जरूरी काम निपटाने का प्रयास करना चाहिए। दिन का दूसरा भाग आज कुछ उलझन भरा हो सकता है। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि कुछ अनचाहे खर और अनचाहे लोग आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। राशि से छठे भाव में चंद्रमा का गोचर आपको स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने की सलाह दे रहा है। आपको आज खानपान के मामले में संयमित रहने की जरूरत है, बाहरी खान पान से आपको आज बचने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। बिजनेस करने वाले जातक आज अपने कारोबार में कुछ विस्तार की योजना बना सकते हैं। कानूनी मामलो में आज जोखिम लेने से आपको बचना होगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें साथ ही शिवजी का शहद से अभिषेक करें।

मिथुन राशि:-

आज मंगलवार का दिन चंद्रमा के गोचर से शुभ रहने वाला है। आपका आज पार्टनरशिप में काम अच्छा चलेगा। पारिवारिक जीवन मे भी आपसी तालमेल और सामंजस्य आज बना रहेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन मिथुन राशि के लिए अनुकूल रहेगा। आपको बिजनेस में आज कोई अच्छी डील मिलने की खुशी होगी। शाम के समय आपको अपनों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। सगे संबंधियों से मुलाकात से आज आपका मन प्रसन्न होगा। आप फैमिली और फाइनेंशियल लाइफ को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर अर्पित कीजिए और योग ध्यान कीजिए फायदा मिलेगा।

कर्क राशि :-

आज मंगलवार का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आपको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। कोई अप्रत्याशित सफलता मिलने से आपका मन आनंदित होगा। लेकिन आपको आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। सितारे कह रहे हैं कि आज किसी पर भी अधिक भरोसा करने से आपको बचना होगा। वैसे आज अपनी चतुराई और समझदारी से परिस्थितियों को संभालने में स}फल रहेंगे। पूर्व में किया हुआ निवेश आज आपको लाभ दिलाएगा। आपको आज अपने किसी शौक को पूरा करने का अवसर मिलेगा। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप आज आपके लिए लाभदायक होगा।

सिंह राशि :-

आज मंगलवार का दिन दिन मंगलकारी रहेगा। आपको आज शिक्षा और शिक्षण कार्य में शुभ ग्रह योग का लाभ मिलेगा। आज आज कुछ नई तकनीक सीखने का भी प्रयास करेंगे जिसमें आपको सफलता मिलेगी। घर परिवार में आज कुछ मांगलिक कार्यों का भी आयोजन हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ और अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन मे आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा होगा। आर्थिक मामलों में आज आपके सितारे बताते हैं कि आपकी कमाई में वृद्धि होने से मन आपका आनंदित होगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आप प्रतिष्ठा पाएंगे। सरकारी क्षेत्र में आपका कोई काम अटका है तो आज वह पूरा हो सकता है, प्रयास करना चाहिए। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान हनुमानजी की पूजा करें और हनुमान बाहुक का पाठ करें।

कन्या राशि :-

आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। दिन के दूसरे भाग में आज चंद्रमा आपकी राशि से सुख भाव में गोचर करते हुए आपको सुख साधनों का लाभ दिलाएंगे। आपको आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी और कामकाज के लिहाज से भी आज का दिन आपका अनुकूल रहने वाला है। कोई सोचा हुआ काम आज पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। रुचिकर भोजन का आप आज आनंद ले सकते हैं। आपको किसी दोस्त या रिश्तेदार से उपहार मिल सकता है। सितारे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिल सकता है जो आपके लिए फायदेमंद होगा। कोई खुशखबरी भी आज आपको मिल सकती है। लेकिन सलाह है कि सेहत का ध्यान रखते हुए आज खानपान को संयमित रखे। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

तुला राशि:-

आज मंगलवार का दिन बहुत ही शुभ और अनुकूल रहने वाला है। आपको आज साहस और उत्साह से काम में बड़ी सफलता मिलेगी। आप अपने विरोधियो और प्रतिस्पर्धियों को मात देने में आज सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। जो लोग बिजली उपकरण और गिफ्ट आइटम के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा। आपकी कोई चाहत भी पूरी होगी जिससे आपका मन आनंदित होगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज कोई शुभ संकेत मिल सकता है। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को दूर्वा और अक्षत चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन कामकाज के लिहाज से मिलाजुला रहेगा। दिन के पहले भाग में आपको आज कुछ उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है लेकिन दिन के दूसरे भाग में आज आपको लाभ मिलने की खुशी होगी। आपका कोई जरूरी काम जो काफी समय से अटक रहा था आज वह पूरा हो सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आप आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखें इससे आपको काम में सफलता मिलेगी और आप सहयोगियों और सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग भी प्राप्त कर पाएंगे। सेहत के मामले में दिन कुछ नरम गरम दिख रहा है इसलिए दिनचर्या और खानपान का ध्यान रखें। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना आज लाभदायक होगा।

धनु राशि :-

आज दिन का दूसरा भाग अच्छा रहने वाला है। आपको आज भाग्य लाभ और सफलता प्रदान करेगा। सेहत के मामले में भी आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में आज बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको आज अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा और आको कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी। बिजनेस में आपको आज कोई बड़ी डील मिलने की खुशी होगी। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। लेकिन आपके सितारे यह भी कह रहे हैं कि आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। कोई अटका अधूरा काम किसी मित्र या सहकर्मी की मदद से पूरा हो सकता है। क्रोध और वाणी को कंट्रोल में रखें। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन जल में मिलाकर भगवान सूर्य का अभिषेक करें, माता से आशीर्वाद लें।

मकर राशि :-

आज मंगलवार का दिन मिश्रित रहने वाला है। आज का दिन आपको कई मामलों में उलझन में डाल सकता है। आपको अपने काम पर आज पूरा ध्यान देना होगा। किसी वजह से कोई काम आज बनते-बनते अटक सकता है। आर्थिक मामलों में आज का दिन खर्चीला रहेगा। कोई अनचाहा खर्च आज आपके सामने आ सकता है। वैसे आज आपको परिवार से पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी दोस्त की मदद से भी आपको आज फायदा हो सकता है। सितारे यह भी कह रहे हैं कि अचानक बनने वाली परिस्थिति की वजह से आज अपको अपनी योजनाओं में बदलाव करना होगा। यात्रा का संयोग भी आज बन सकता है। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें और सकारात्मक रहें।

कुंभ राशि :-

आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। आप आज सुबह से ही अपने काम को लेकर सजग और सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी और आपको आज दिन के दूसरे भाग में कुछ नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। आर्थिक मामलों में आज आप अपने खर्च को कंट्रोल में रख पाएंगे। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। शाम के समय आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। शिक्षा और शिक्षण के काम से जुड़े जातकों का दिन आज लाभदायक होगा और अपने प्रदर्शन से आप संतुष्ट होंगे। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीनारायण कवच का पाठ करना लाभदायक होगा।

मीन राशि :-

आज मंगलवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको आज अपने कार्य मे परिश्रम और कार्यकुशलता का पूरा लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप आज किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं जिससे किसी पारिवारिक समस्या का निदान होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा और आप अपना काम सुचारू रूप से पूरा कर पाएंगे। शाम को आप अपने प्रियजनों के साथ मनोरंजक समय बिता सकते हैं। आपको आज घरेलू जरूरतों से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के लिए आप आज गिफ्ट भी ले सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें और हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें।

Related Post