मेष राशि : -
समझदारी से संभालने होंगे कार्य कार्यक्षेत्र में आपको अपने छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए उन लोगों की सहायता की जरूरत पड़ सकती है, जो आपके विरोध में खड़े रहते हैं। लेकिन अगर आप समझदारी और चतुराई से योजना बनाकर हर काम करते हैं तो कठिन से कठिन परिस्थिति को संभाल सकते हैं। साथ ही, कार्यों में सफलता भी प्राप्त करेंगे। व्यापार में भी लाभ कमाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगा। परिवार के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
वृषभ राशि:-
कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का करेंगे सामना आपको कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर एक साथ कई काम करने पड़ सकते हैं। इसी के चलते आपको प्रेशर भी महसूस होगा। समय के अनुसार चलने से आपको कई बातें समझ आ सकती हैं। व्यापार के मामले में आपको रिस्क लेने के लिए तैयार रहना पड़ सकता है। ऐसे में आप खुद को अकेला भी महसूस कर सकते हैं।
मिथुन राशि: -
मिलाजुला रहेगा दिन आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज सही गति से चलेगा और आपके ऊपर से काम का प्रेशर भी थोड़ा कम होगा। ऐसे में अपने निजी जीवन पर लंबे समय बाद आपको सोच-विचार करने का मौका मिलेगा। आने वाले कुछ मौकों को ध्यान में रखते हुए आपको अपने वस्त्र का ख्याल भी रखना होगा। परिवार में माहौल सामान्य बना रहेगा।
कर्क राशि :-
कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बनाएं नए संपर्क आपको कार्यक्षेत्र में एक साथ कई सारे काम करने पड़ सकते हैं। इसी के चलते आप ज्यादा व्यस्त रहेंगे और भागदौड़ में लगे रहेंगे। व्यापार के मामले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसकी तैयारी करना भी जरूरी होगा। वहीं, अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आपको नए संपर्क बनाने होंगे और लोगों से मुलाकात करनी होगी।
सिंह राशि : -
व्यापार में होगी तरक्की व्यापार के मामले में आपका दिन भागदौड़ भरा रह सकता है और एक साथ कई काम पूरे करने पड़ सकते हैं। व्यापार में सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर आगे बढ़ने से आपको लाभ प्राप्त होगा। इससे आपका कामकाज अच्छा चलेगा। इसके अलावा, लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। कुछ मामलों में आपको भाग्य का साथ भी मिल सकता है। जिससे आपको व्यापार में तरक्की मिल सकती है। नौकरी करने वालों को भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
कन्या राशि : -
आर्थिक मामलों में न करें जल्दबाजी व्यापार के मामले में आपका दिन ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है। आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में भी जल्दबाजी दिखाने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आप अपने लव लाइफ पर आज ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। परिवार के मामले में आपके प्रियजन किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं।
तुला राशि :-
व्यापार में नई योजनाओं से होगा लाभ कार्यक्षेत्र में काम धंधा सामान्य गति से चलेगा। लेकिन आपको कोई भी जोखिम भरा कार्य करने या निर्णय लेने से बचना होगा। नौकरी करने वालों को आज किसी काम में सफलता मिल सकती है। व्यापार में नई योजनाओं को आगे बढ़ाने से आपको लाभ हो सकता है और आय में भी वृद्धि हो सकती है। हालांकि, आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा।
वृश्चिक राशि :-
जीवन में आएंगे बदलाव आपको जीवन में कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है और कई उतार-चढ़ाव का अनुभव भी करेंगे। व्यापार के मामले में आपको संतुलन बनाए रखना होगा, अन्यथा हानि हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको कुछ विरोधियों का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी खास ध्यान दें और परिवार में कटु वाणी के प्रयोग से बचें। ऐसा न करने से विपरीत स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
धनु राशि: -
धन लाभ होने के बन रहे योग दिन अच्छा रहने वाला है और आर्थिक मामलों में भी समय अनुकूल होगा। आपको कहीं से धन लाभ हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने काम में व्यस्त रहेंगे और अपनी कमाई से कुछ चीजें खरीदने से आपको खुशी महसूस होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनाए रखने के लिए आपको मेहनत करनी होगी और लव लाइफ में साथी के साथ रिश्ते मधुर रखें।
मकर राशि : -
नौकरी में मिलेगी कोई खास उपलब्धि आप अपने करियर के बारे में गहराई से सोच सकते हैं और कारोबार को आगे बढ़ाने की योजनाएं भी बनाई जा सकती हैं। नौकरी करने वालों को किसी अच्छे काम का पुरस्कार प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घर का माहौल शांत और खुशहाल बना रहेगा। आप अपने वैवाहिक और पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
कुंभ राशि :-
वाद-विवाद से रहें दूर कार्यक्षेत्र में विवाद उत्पन्न होने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में आपको शांति और संयम बनाए रखना होगा। क्रोध करने से स्थिति बिगड़ सकती है। कार्यस्थल पर आप योजना बनाकर चलने से सभी कार्यों को समय पर पूरा कर सकते हैं। साथ ही, कोई नई डील भी प्राप्त हो सकती है। परिवार में चल रही समस्याओं को शांति बैठकर सुलझाना होगा।
मीन राशि:-
मान-सम्मान में होगी वृद्धि कार्यक्षेत्र में आपका दिन शुभ रहेगा और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप कार्यस्थल पर अपने प्रोजेक्ट या जरूरी कार्यों को गंभीरता से पूरा करते हैं, तो इससे उन्नति प्राप्त हो सकती है। समय का साथ मिलने से आपके लिए सफलता के नए दरवाजे भी खुलेंगे और जीवन में खुशियां दस्तक देने लगेंगी।