Latest News

आज कल्कि जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines July 30, 2025, 7:02 am Technology

राष्ट्रीय मिति श्रावण 08, शक सम्वत् 1947, श्रावण शुक्ल, षष्ठी, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 15, सफ़र 04, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 42 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 53 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 40 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 01 बजकर 45 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

श्री कल्कि जयंती, सर्वार्थ सिद्धि योग।

सूर्योदय का समय :-

सुबह में 5 बजकर 41 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय : -

शाम में 7 बजकर 13 मिनट पर ।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 17 मिनट से 4 बजकर 59 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 14 मिनट से 7 बजकर 35 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा।

सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

अमृत काल का समय सुबह में 5 बजकर 41 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक।

दुर्मुहूर्त काल सुबह में 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक।

आज का उपाय : -

आज गणेश जी बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं।

Related Post