Latest News

आज ही के दिन सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines July 28, 2025, 7:17 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 28 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।

1586: इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू के बारे में बताया।

1741: कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।

1742: प्रशिया और आस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1821: पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1858: सर विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म, जिन्होंने फिंगर प्रिंट को पहचान का बेहतर जरिया बताया।

1866: अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली। 1914: प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत।

1914: एस.एस. कामागाता मारू को वेंकुवर से निकाला गया और भारत रवाना कर दिया गया।

1925: हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्‍लमर्ग का जन्‍म। 28 जुलाई को ही विश्‍व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।

1976: चीन में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत।

1979: चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने।

1995: वियतनाम आसियान का सदस्य बना।

2001: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दिकी ख़ान कंजू की हत्या।

2005: सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा।

2005: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया और लोकतांत्रिक तरीके से अपना अभियान चलाने की बात कही।

Related Post