Latest News

रविवार को चंद्र मंगल योग में सूर्यदेव चमकाएंगे किस्मत, कारोबार में होगी दोगुनी तरक्की, देखें कल का करियर राशिफल

Neemuch headlines July 27, 2025, 5:43 am Technology

मेष राशि  :-

व्यापार में होगी प्रगति व्यापार में प्रगति मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर विद्यार्थी बौद्धिक और मानसिक समस्याओं का सामना कर रहे थे तो अब उन्हें उससे छुटकारा मिलेगा। व्यापार के मामले में किसी यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। शाम के समय जीवनसाथी और बच्चों के साथ आप कहीं आसपास घूमने जा सकते हैं।

वृषभ राशि   : -

कार्यक्षेत्र में मिलेंगे शुभ परिणाम आपका दिन व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अचानक कोई लाभ प्राप्त हो सकता है और मन को सुकून प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी ऐसे काम का शुभ परिणाम प्राप्त हो सकता है, जिसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसी के चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे जिससे मानसिक तनाव कम होगा।

मिथुन राशि  :-

अनावश्यक खर्चों से बचें व्यापार के मामले में आपके द्वारा किया हुआ कोई भी काम आसानी से पूरा हो जाएगा। लेकिन आपको अनावश्यक कार्यों में समय लगाने से बचना होगा। साथ ही, आपको खर्च में भी कटौती करनी होगी वरना भविष्य में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी संपत्ति या किसी मूल्यवान वस्तु का सौदा करने से पहले सभी दस्तावेजों को देखना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि  :-

हर क्षेत्र में पाएंगे सफलता आपका पूरा दिन उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कामकाज के सिलसिले में हर जगह से सफलता प्राप्त हो सकता है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी और प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम में वृद्धि होने से विरोधियों का मनोबल कम होगा। शाम को आपको किसी विद्वान प्रशासक से मिलने का मौका मिल सकता है। परिवार में बच्चों और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

सिंह राशि  :-

चमक सकता है भाग्य दिन शुभ रहेगा और सांसारिक सुख प्राप्त होगा। समाज में भी आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और भाग्य चमकने के योग भी बन रहे हैं। व्यापार के मामले में नए कार्यों और खोज में आपकी रुचि बढ़ सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जिससे जीवन में उत्साह बढ़ेगा। वहीं, घर में भी उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा।

कन्या राशि :- काम का रहेगा प्रेशर कार्यस्थल पर आपके ऊपर काम का प्रेशर कुछ ज्यादा रह सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा। अपने जूनियर्स से काम करवाने के लिए आपको मधुर वाणी का प्रयोग करना होगा। घर में चल रही समस्याओं को आपको संयम के साथ दूर करना होगा। इससे धीरे-धीरे आपके समाधान मिलने लगेंगे। अपने किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।

तुला राशि  :-

मुश्किलों भरा रहेगा दिन दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार के मामले में आपको जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अपने निजी जीवन की समस्याओं को व्यावसायिक मामलों में लाने से बचना होगा वरना नुकसान हो सकता है। किसी प्रियजन या जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। ऐसे में कोई भी मामला बातचीत से सुलझाना बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि  :-

दिन रहेगा उत्तम राजनीति से जुड़े किसी व्यक्ति के साथ निकटता और दोस्ती हो सकती है। उनके अनुभव से आपको लाभ भी प्राप्त हो सकता है। इससे साथियों के बीच भी आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। इसके अलावा, विद्यार्थियों को सलाह है कि वे अपना ज्यादा समय पढ़ाई-लिखाई पर लगाएं। शाम के समय घर में पूजा व किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है।

धनु राशि : -

राजनीतिक सहयोग होगा प्राप्त कार्यस्थल पर विरोधी परास्त हो सकते हैं। राजनीतिक सहयोग प्राप्त होने की संभावना है, लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। व्यापार के मामले में आपको पैसों की लेन-देन के समय सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा नुकसान हो सकता है। शाम के समय नए संपर्क बन सकते हैं लेकिन किसी भी यात्रा के दौरान आपको सावधान रहना होगा।

मकर राशि :-

अचानक धन लाभ होने के योग आपको कोई उपहार या समाज में सम्मान प्राप्त हो सकता है। व्यापार के मामले में किसी पुरानी महिला मित्र के द्वारा आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा और तनाव कम होगा। नौकरी करने वालों को भी सफलता प्राप्त होगी। शाम के समय आपको अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो लाभदायक साबित होगी। प्रियजनों से भी मुलाकात होने की संभावना है।

कुंभ राशि  : -

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और धन लाभ के भी अच्छे योग बन रहे हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में अपने व्यवहार और मधुर वाणी के चलते आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही, दूसरों की मदद करने में भी आप सफल रहेंगे। कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा की योजना प्रबल होकर स्थगित हो सकती है।

मीन राशि :-

कार्यस्थल पर होगी सराहना कार्यक्षेत्र में काम धंधे के सिलसिले में आप ज्यादा व्यस्त रहेंगे और भागदौड़ भी देखने को मिल सकती है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों से आपको सराहना मिलेगी और पिता भी आपकी तारीफ करेंगे। घर में किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन के चलते व्यस्त रह सकते हैं। लेकिन आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग और प्रेम मिलेगा।

Related Post