आज सोम प्रदोष व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

Neemuch headlines June 23, 2025, 8:15 am Technology

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 02, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, त्रयोदशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 09, जिल्हिजा 26, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 23 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। त्रयोदशी तिथि रात्रि 10 बजकर 10 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 17 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग अपराह्न 01 बजकर 17 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 11 बजकर 47 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

सोम प्रदोष व्रत, महाशिवरात्रि व्रत।

सूर्योदय का समय :-

सुबह में 5 बजकर 24 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय : -

शाम में 7 बजकर 22 मिनट पर ।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 4 मिनट से 4 बजकर 44 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 41 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा।

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

अमृत काल का समय सुबह में 5 बजकर 24 मिनट से 7 बजकर 9 मिनट तक।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 51 मिनट से 1 बजकर 47 मिनट तक।

इसके बाद भद्राकाल का समय रात में 10 बजकर 9 मिनट से सुबह में 5 बजकर 25 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज भगवान शिव का अभिषेक काले तिल और दूध से करें।

Related Post