मेष राशि:-
से भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर आज शुभ लाभदायक रहेगा। ऐसे में आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप अपने पारिवारिक जीवन में आनंदित होंगे। पिता और घर के बड़ों से आपको आज सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म में आपकी रुचि रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान और प्रभाव बढेगा। भाइयों से भी आज आप सहयोग पाएंगे। आज आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में आज अधिकारी वर्ग से तालमेल बनाकर रखना होगा। पुरानी किसी गलती के कारण दिक्कत हो सकती है। भाग्य आज 87 प्रतिशत साथ दे रहा है। भगवान विष्णु की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।
वृषभ राशि:-
आज का दिन बेहतर और अनुकूल रहेगा। लेकिन अष्टम चंद्रमा है इसलिए आज लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। शत्रुओं और विरोधियों से भी आपको आज सतर्क रहना होगा। आज कार्यक्षेत्र में किसी बात पर आप अपने अधिकारियों को लेकर मन ही मन नाराज हो सकते हैं। अगर आप किसी बाहरी व्यक्ति से अपने विचार साझा करेंगे तो वह बाद में आपका मजाक बना सकता है। आपको कोई भी काम भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए, अपना काम स्वयं पूरा करें तो बेहतर होगा। लव लाइफ में आज प्रेमी की नाराजगी के कारण परेशानी हो सकती है। कोई दबी चाहत पूरी होने को खुशी होगी। भाग्य आज 82 प्रतिशत साथ दे रहा है। पीले चंदन का तिलक लगाएं और श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन राशि:-,
अचानक धन मिलने की खुशी होगी आज राशि से सप्तम भाव में चंद्रमा का होना आपको भावुकता में उलझाएगा। आपको आज साझेदारी वाले काम में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी की नाराजगी को दूर करने के लिए आपको आज कुछ प्लान करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग पाएंगे। किसी रिश्तेदार से आपको आज सहयोग मिलेगा। लेकिन आज आपको कोई भी काम जल्दबाजी में और भावुकता में करने से बचना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग भी रहें। कई तरह की जिम्मेदारियों को पूरा करने की वजह से थकान हो सकता है। कामकाज की वजह से आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य आज 85 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करना चाहिए।
कर्क राशि :-
आज का दिन राशि स्वामी चंद्रमा के छठे भाव में होने से मानसिक उलझन भरा रहेगा। आपको आज विरोधियों का भी सामना करना पड़ सकता है। सेहत का भी आज आप ध्यान रखें। वैसे आज आप धन संपत्ति का भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बैंक से लोन लेना चाहते हैं या चल रहे लोन को चुकाना चाह रहे है तो इसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। किसी बात को लेकर जीवनसाथी का मूड भी आज खराब हो सकता है। विदेश से संबंधित काम तकनीकी मामलों में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। भाग्य आज 81 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज रुद्राष्टक का पाठ करना चाहिए, लाभदायक रहेगा।
सिंह राशि :-
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मंगल और केतु की युति से आपका व्यवहार आक्रोशपूर्ण हो सकता है। आपको अपने क्रोध पर कंट्रोल करना होगा। वैसे आज आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपका प्रभाव और नौकरी में बढेगा। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढेगी। लव लाइफ में आपको प्रेमी से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। जिन लोगों को हृदय रोग की समस्या है उनकी परेशानी आज बढ सकती है, दवाई और परहेज का ध्यान रखें। भाग्य आज 84 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
कन्या राशि:-
आज सितारे बताते हैं कि, आज पढ़ाई और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी और अगर आप पैसों से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आज कहीं से आपको आर्थिक लाभ मिलने का संयोग बनेगा। आप दोस्तों और सगे संबंधियों से आज सहयोग प्राप्त करेंगे। आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ था तो वह भी पूरा होगा। निजी मामलों में सावधानी बरतें, उलझा सकता है। आप तकनीकी ज्ञान और कलात्मक क्षमता का आज लाभ ले पाएगे। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। भाग्य आज 86 प्रतिशत साथ दे रहा है। गणेशजी को 11 अथवा 21 दूर्वा अर्पित करें।
तुला राशि :-
आज चंद्रमा का तीसरे भाव में गोचर शुभ रहने वाला है। आपको आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में खुशी मिलेगी। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से चल रही नाराजगी भी आज दूर होगी। महिलाओं को आज मायके की ओर से लाभ मिलेगा। आपको आज किसी मित्र या सगे संबंधी से बातचीत में संयम रखना होगा, सोच समझकर आपको कुछ भी बोलना चाहिए। सितारे कहते हैं कि आप आज पारिवारिक मामलों में पूरी सक्रियता दिखाएंगे। आपके सांसारिक सुख के साधन भी बढ़ेंगे। आप अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनां को भी शुरू कर कर सकते हैं। आपकी आमदनी बढ़ने से आपका मन प्रसन्न होगा। भाग्य आज 88 प्रतिशत साथ दे रहा है। नारायण कवच का पाठ करें।
वृश्चिक राशि :-
आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करते हुए आपके धन कोष को बढ़ाने में सहायक रहेंगे। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढेगी। आपको आज सामाजिक काम में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में भी आप सफल रहेंगे। परिचय का दायरा बढ़ने से भविष्य में इसका आपको फायदा मिलेगा। धर्म कर्म के काम में भी आज आपकी रुचि बढेगी। आपको मनपसंद भोजन मिलेगा। पैतृक संपत्ति का भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य आज 88 प्रतिशत साथ दे रहा है। दामोदराष्टकम का पाठ करना आज आपके लिए शुभ रहेगा।
धनु राशि:-
आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपकी राशि में चंद्रमा का होना आपके लिए शुभ रहेगा। सितारे कहते हैं कि, आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके धन में वृद्धि होगी। परिवार में किसी नये मेहमान के आगमन से प्रसन्नता रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से पूरा हो सकता है। आपको कोई नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा। आज बिजनेस में आपकी कमाई अच्छी होगी। विशेष रूप से बिजली से संबंधित काम में आज आप लाभ पाएंगे। भाग्य आज 90 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ भी करना चाहिए।
मकर राशि :-
अपने कामकाज में अधिक सजग रहने की जरूरत है। आपकी राशि से द्वादश भाव में चंद्रमा का गोचर होने आपके खर्च को आज बढ़ा सकता है। कुछ अनचाहे खर्च भी आपके सामने आ सकते हैं। वैसे कारोबार में आपको आज फायदा होगा। आप कोई दीर्घकालीन योजना में धन लगाएंगे तो आपको आज फायदा होगा। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी इसलिए क्रोध से बचें और सोच समझकर बोलें। रचनात्मक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपको अपने किसी पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है। सूर्य का पंचम भाव में होना प्रतिष्ठा दिलाएगा। भाग्य आज 82 प्रतिशत साथ दे रहा है। किसी जरूरतमंद को चने की दाल का दान दें।
कुंभ राशि :-
आज का दिन कमाई के लिहाज से अच्छा है। लेकिन कमाई के बावजूद बचत कर पाना कठिन होगा। किसी उपकरण या सुख साधन में धन खर्च हो सकता है। आपको किसी की बातों में आकर धन का निवेश करने से बचना चाहिए। सलाह है कि, आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आपको दिखावे के चक्कर से भी आज बचना चाहिए। किसी भी लेनदेन के मामले में सावधान रहें। बिजनेस करने वाले लोगों को किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। छात्रों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। भाग्य आज 89 प्रतिशत साथ दे रहा है। श्रीहरि स्तोत्र का पाठ लाभदायक होगा।
मीन राशि :-
सितारे बताते हैं कि आज आप कुछ नया काम शुरू करते हैं तो इसमें आपको फायदा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आपकी कोई चाहत आज पूरी होने की आपको खुशी होगी। सितारे कहते हैं कि आज आपकी कमाई के स्रोत में भी वृद्धि होगी। किसी अप्रत्याशित स्रोत से आप आज धन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपको आज मनपसंद भोजन मिलेगा। परिवार के साथ आप आज सुखद समय बिताएंगे। कोई सोचा हुआ काम पूरा होने की आपको खुशी होगी। छात्र आज शिक्षा के मामले में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। भाग्य आज 91 प्रतिशत साथ दे रहा है। चने की दाल और गुड़ गाय को खिलाएं।