Latest News

मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए त्रिग्रह योग लाभदायक, जानें अपना आज का भविष्यफल

Neemuch headlines May 27, 2025, 8:57 am Technology

मेष राशि:-

आज का दिन मंगलकारी रहेगा। आपको आज कारोबार में लाभ मिलेगा। अगर आप लंबे समय से अपनी किसी योजना को शुरू करना चाह रहे है तो इसके लिए भी आज का दिन अच्छा है। लव लाइफ में आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वैसे आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आपको आज एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। आपको आज सरकारी काम में भी सफलता मिलेगा। आज भाग्य का प्रतिशत 90 प्रतिशत है। हनुमानजी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। ​

वृषभ राशि:-

शत्रु हावी हो सकते हैं वृषभ राशि के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा और आप प्रेमी के साथ वक्त भी बिता सकते हैं। परिवार के साथ आज यात्रा का भी संयोग बनेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा कर पाने में सफल होंगे। आपके कुछ शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए इनसे आपको सतर्क रहना होगा। बच्चों की ओर से आज कुछ तनाव मिल सकता है। किसी से अधिक उम्मीद पालने की गलती न करें। आज भाग्य आपका 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा, आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। ​मिथुन राशि,अच्छी खबर मिल सकती है

मिथुन राशि:-

के लिए आज मंगलवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। शेयर बाजार में पैसा लगाया है तो आज का दिन कुल मिलाकर आपके पक्ष में हो सकता है, लेकिन जोखिम का भी ध्यान रखें। आज आपके सरल स्वभाव के कारण आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। आपको किसी प्रियजन से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न लें। भाग्य का प्रतिशत आज 89 रहेगा। आपको आज हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

​कर्क राशि:-

उन्नतिदायक रहेगा आज का दिन कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा आज शुभ योग बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। ऐसे में आपके लिए आज का दिन उन्नतिदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को को मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आपके आस-पास का वातावरण खुशनुमा रहेगा, परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपसी सामंजस्य भी बना रहेगा,कुछ कहासुनी भी होगी तो यह अल्पकालिक रहेगी। आज भाग्य आपका 85 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर गाय को गुड़ और चना खिलाना चाहिए।

​सिंह राशि:-

कमाई में आज वृद्धि होगी सिंह राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन अपेक्षा से बढ़कर लाभ दिलाने वाला रहेगा और आपको आज कुछ ऐसा काम करने का अवसर प्राप्त होगा जो आपको पसंद होगा। आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आपके आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आपको आज सगे संबंधियों के प्रति व्यावहारिक बनना होगा। आपका भाग्य आज 87 प्रतिशत तक साथ दे सकता है। आपको आज उपाय के तौर पर काले कुत्ते को रोटी देना चाहिए।

​कन्या राशि:-

कारोबार में लाभ का संयोग बनेगा कन्या राशि के जातक आज उत्साहित रहेंगे और आर्थिक मामलों में सफलता भी पाएंगे। लेकिन पैसों के लेन-देन में आपको सतर्क रहना होगा। किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज कारोबार में लाभ का संयोग बनेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपको आज कला और रचनात्मक क्षमता का भी फायदा मिलेगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको दोस्तों से सहयोग मिलेगा। आज भाग्य का प्रतिशत 83 बन रहा है। आपको बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए।

​तुला राशि:-

अनुभवी व्यक्ति से सलाह पाएंगे तुला राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। लेकिन आपको आज सेहत के साथ ही साथ विरोधी और शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा। आप धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपके बच्चों की पढ़ाई में कुछ दिक्कतें आ रही थीं तो आज समस्या का समाधान मिल सकता है। आपको आज मनपसंद भोजन भी मिलने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद अर्पित करना चाहिए।

​वृश्चिक राशि:-

बिना मांगे सलाह देने से बचें वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ था तो वह आज पूरा हो सकता है। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में अगर आपको किसी प्रकार का कोई वाद-विवाद चल रहा है तो वह भी आज सुलझ सकता है। आपको आज दोस्तों से भी सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी लंबे समय बाद किसी सगे संबंधी से मुलाकात भी हो सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह देने से आपको बचना चाहिए। आज भाग्य आपका 81 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको बजरंगबली को सिंदूर का लेपन करना चाहिए। ​

धनु राशि:-

पहचान का दायरा बढ़ेगा, तारीफ पाएंगे धनु राशि के जातक आज अपनी योजना को समय से पूरा कर पाएंगे। निवेश के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी अच्छे काम के लिए आपको तारीफ भी मिल सकती है। व्यापारी वर्ग को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की खुशी हो सकती है। कारोबार में प्रतिद्वंद्वियों से आपको सतर्क भी रहना होगा। आप अपने किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों की मदद भी करनी पड़ सकती है। अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। कुछ नए लोगों से आपकी जान पहचान हो सकती है। आज भाग्य 85 प्रतिशत साथ दे रहा है, आपको आज विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।

​मकर राशि:-

कमाई होगी लेकिन अनचाहे खर्च भी होंगे मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको आज एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त होने की खुशी होगी। आप अपने घर के रख-रखाव आदि पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको आज मन पसंद भोजन का भी आनंद मिलने वाला है। परिवार के सदस्यों की सलाह से आप कोई काम पूरा हो सकता है। यात्रा का भी संयोग बनेगा और शाम तक कुछ अनचाहे खर्च भी आपको करने होंगे। नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो कामयाबी मिलेगी। आज भाग्य आपका 82 प्रतिशत साथ दे रहा है, आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

​कुंभ राशि:-

बाहरी खान पान से परहेज रखना चाहिए कुंभ राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन उलझन और चुनौती भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके कुछ काम आज किन्हीं कारणों से अटक सकते हैं। वैसे आज दोपहर के बाद का समय आपके लिए कुछ अनुकूल रहेगा, नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से आपको आज सहयोग भी मिल सकता है। आपको आज भाइयों से वाद विवाद में उलझने से बचना चाहिए। बाहरी खानपान से परहेज रखें। आज भाग्य आपका 79 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। ​

मीन राशि:-

कमाई में वृद्धि, पाएंगे सरप्राइज मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज भूमि और प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी कमाई भी आज बढेगी। सगे संबंधियों से आपकी नजदीकियां बढ़ेगी और कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में आपको तालमेल बनाकर रखना चाहिए इससे आपको फायदा मिलेगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको आज सतर्कता से काम करना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। आपका कोई महत्वपूर्ण काम भी आज पूरा होगा। लव लाइफ में प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है। आज आपका भाग्य 84 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए।

Related Post