Latest News

आज सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट, बैंकिंग और आईटी शेयर्स टूटे, यहां जानें आज 3 जनवरी का शेयर मार्केट

Neemuch headlines January 3, 2025, 1:36 pm Technology

आज भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। सुबह 10:30 बजे तक सेंसेक्स 618 अंक टूट चुका था। आज सेंसेक्स ने अपना कारोबार 80,072.99 पर शुरू किया था। बाजार के शुरू होते ही सेंसेक्स नीचे गिरना शुरू हो गया और सुबह 10:30 बजे तक सेंसेक्स ने अपना सबसे निचला स्तर 79,314.23 अंक छुआ। इसके साथ ही आज निफ्टी भी लाल निशान में नजर आ रहा है।

निफ्टी ने सुबह 10:30 बजे तक डेढ़ सौ अंकों से ज्यादा की गिरावट झेली। आज निफ्टी ने अपना कारोबार 24,196 के स्तर पर शुरू किया और कारोबार के दौरान निफ्टी का सबसे निचला स्तर 24,013.40 देखा गया। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि महज 12 शेयरों में तेजी देखी गई। इसके साथ ही निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई, जबकि 20 में तेजी देखने को मिली। वहीं आज NSE सेक्टोरल इंडेक्स के बैंकिंग और आईटी सेक्टर में गिरावट दर्ज की गई। आज सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट, बैंकिंग और आईटी, यहां जानें आज 3 जनवरी का शेयर मार्केट जानें 3 जनवरी के एशियाई बाजार का हाल आज एशियाई बाजारों में भी कारोबार लाल निशान में नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में आज 0.96% की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वहीं, कोरिया के कॉस्पी में आज 2.008% की शानदार तेजी देखी जा रही है। हालांकि, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स आज 0.46% की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहा है।

2 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.36% की गिरावट लेकर 42,392 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एस&पी 500 0.22% की गिरावट के साथ 5,868 के स्तर पर बंद हुआ। सैजिलिटी इंडिया के शेयर में लगा अपर सर्किट, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह? कैसा था बीते दिन का कारोबार भारतीय शेयर बाजार के 2 जनवरी के कारोबार पर नजर डालें, तो बीते दिन बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स बीते दिन 1,436 अंक चढ़कर 79,943 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 445 अंक उछलकर 24,188 के स्तर पर बंद हुआ था। बीते दिन बीएसई मिडकैप 416 अंकों की तेजी के साथ 47,091 पर बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉलकैप 377 अंकों की तेजी के साथ 56,127 के स्तर पर बंद हुआ।

Related Post