सोने के भाव में तेजी, जानिए 29 अप्रैल का 22 और 24 कैरेट का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट

Neemuch headlines April 29, 2026, 4:22 pm Technology

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी अस्थिरता के बीच 29 अप्रैल 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। भारतीय सर्राफा बाजार में बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1, 51,530 प्रति 10 ग्राम के दायरे में बनी हुई हैं। 22 कैरेट सोने का भाव 1,38,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रही है। मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,080 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी 2,45,000 से 2,50, 000 के बीच कारोबार कर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,586.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 73.18 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।

Related Post