Latest News

विद्युत विभाग द्वारा गांव-गांव में बिजली की व्यवस्था सुधारे, अन्यथा जन आंदोलन होगा- कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर

Neemuch headlines July 28, 2026, 7:01 pm Technology

जावद/नीमच। यह कि बारिश के समय मे गांव एवं नगर मे अघोषित प्रतिदिन विद्युत कटौती की जा रही है। जबकि किसानअपने खेतो मे जब शाम को घर लोटते है तो उस समय भोजन बनाने एवं भोजन करने का समय रहता है। किसान नेता राजकुमार अहीर ने एमपीईबी के डिविजन इंजीनियर से मिलकर किसानो की समस्याओं से अवगत कराया है। विगत तीन दिनो से समस्त जोन एवं ग्रामीण क्षेत्रो मे लोड सेटिंग के नाम से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। किसान नेता ने कहा कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रो मे अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है, अगर व्यवस्था मे सुधार नही हुआ तो विद्युत विभाग का घेराव कर किसानो के समर्थन मे जन आंदोलन किया जायेगा। *इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल मे किसान नेता राजकुमार अहीर, अरविंद धाकड़, विपिन श्योपुरा, सुधीर सेन, पप्पू अहीर, मोनू सेन सहित अन्य उपस्थित थे।r

Related Post