सोने के गिरे दाम, जानिए 4 मई का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट ईरान-अमेरिका तनाव और डॉलर की मजबूती के चलते भारतीय सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उठा-पटक जारी है। 4 मई 2026 को बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है हालांकि चांदी में दामों में स्थिरता है।
सोमवार को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 1,51,130 रुपये और 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 1,38,500 रुपये दर्ज की गई हैं। साथ ही चांदी 2, 65,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना थोड़ा कमजोर हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया 95.33 तक गिरा है। इससे घरेलू बाजार में सोना की कीमतें प्रभावित हो रही हैं। तेल की कीमतें $108 से $115 प्रति बैरल के बीच झूल रही हैं।
इससे पहले 30 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया था, जो चार साल का उच्च स्तर है। अगर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ता है, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल आ सकता है, जिससे सीधे तौर पर महंगाई बढ़ेगी। हालांकि ईरान के अमेरिका को एक नया प्रस्ताव भेजने की खबर है, ऐसे में शांति वार्ताओं पर निवेशकों की पैनी नजर है।