बच्चों को कुछ हेल्दी और टेस्टी खिलाने का नया तरीका हैं 'पोहा नगेट्स', बेहद आसान है रेसिपी बच्चों को कुछ हेल्दी और टेस्टी खिलाने का नया तरीका हैं 'पोहा नगेट्स', बेहद आसान है रेसिपी
आवश्यक सामग्री :-
पोहा (मोटा वाला): 1 कप
उबले हुए आलू: 2 मीडियम साइज
प्याज: 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च: 1 बारीक कटी हुई (अगर बच्चे खाते हैं तो)
अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
धनिया पत्ती: 2 चम्मच बारीक कटी हुई
बेसन: 2 चम्मच
चावल का आटा: 2 चम्मच (इसे और कुरकुरा बनाने के लिए)
नमक: स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर: एक चौथाई छोटा चम्मच
गरम मसाला: एक चौथाई छोटा चम्मच
तेल: तलने के लिए
बनाने की विधि :-
सबसे पहले, पोहे को 2 मिनट के लिए पानी में भिगो दें और फिर छलनी में निकालकर उसका सारा पानी निचोड़ लें। इसके बाद पोहे को हल्के हाथ से मैश कर लें।
अब एक बड़े कटोरे में मैश किए हुए आलू और पोहा डालें।
इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अदरक-लहसुन का पेस्ट और सारे मसाले (नमक, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला) मिलाएं।
इसके बाद, इसमें बेसन और चावल का आटा डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें ताकि एक गाढ़ा मिश्रण बन जाए।
अब अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और इस मिश्रण से छोटे-छोटे नगेट्स या टिक्की का आकार दें।
एक पैन में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो आंच को मीडियम कर दें और नगेट्स को सुनहरा होने तक दोनों तरफ से तल लें।
जब नगेट्स कुरकुरे और सुनहरे हो जाएं, तो उन्हें किचन पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए। गरमागरम पोहा नगेट्स को टोमेटो कैचप या हरी चटनी के साथ परोसें।
यकीन मानिए, बच्चे तो इसे चट कर जाएंगे और बार-बार इसकी फरमाइश करेंगे।