आज ही के दिन भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' के अभिकल्पक पिंगलि वेंकय्या का जन्म पढे आज का इतिहास

Neemuch Headlines August 2, 2026, 8:51 am Technology

2 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-

1990 - ईराक द्वारा कुवैत पर अधिकार एवं वहाँ के अमीर का सऊदी अरब पलायन।

1999 - चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।

2001 - पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।

2003 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।

2004 - अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी की हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल ख़िताब जीत लिया। पराग्वे की राजधानी आसुनसियोन में एक सुपर बाज़ार में आग लगने से 300 लोग मरे।

2007 - जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में सुबह आये भयानक तूफ़ान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुँचायी।

2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली। सुधीर कुमार चतुरर्वेदी ने पावर ग्रिड कार्पोरेशन के नये अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला।

2012 - लंदन ओलम्पिक 2012 में भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं। भारत इस प्रतियोगिता में 55वें नम्बर पर रहा। पदक तालिका में अमेरिका शीर्ष पर रहा जिसने 104 पदक जीते।

2 अगस्त को जन्मे व्यक्ति :-

1861 - प्रफुल्ल चंद्र राय - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें 'रसायन विज्ञान का जनक' माना जाता है।

1878 - पिंगलि वेंकय्या- भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' के अभिकल्पक।

1877 - रविशंकर शुक्ल - मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।

1947 - रमेश बैस - भारतीय जनता पार्टी से जुड़े राजनीतिज्ञ हैं।

1944 - प्रकाशराव असावडी - जानेमाने भारतीय कवि, विद्वान, आलोचक तथा अनुवादक हैं।

1955 - धीरेन्द्र अग्रवाल - ग्यारहवीं, और बारहवीं लोकसभा के सदस्य।

1956 - विजय भाई रूपाणी, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।

1958 - अरशद अयूब - पूर्व भारतीय क्रिकेटर

1966 - एम.वी.श्रीधर - भारतीय क्रिकेटर

1970 - फिलो वालेस - पश्चिम भारतीय क्रिकेटर

1931 - उमाकांत मालवीय - प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार

1922 - जी.पी. बिड़ला - भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक थे।

2 अगस्त को हुए निधन :-

2020 - कमल रानी वरुण - उत्तर प्रदेश सरकार में जानीमानी राजनीतिज्ञ और कैबिनेट मंत्री थीं।

2009 - देवेन्द्र नाथ द्विवेदी - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मनोनीत राज्यपाल (दिल्ली में निधन हो गया। उनकी आयु 74 वर्ष की थी)

2010 - कमल कपूर - भारतीय सिनेमा के अभिनेता।

1980 - रामकिंकर बैज- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार।

1930 - चुनीलाल बसु - भारत के एक रसायनज्ञ, विज्ञानसाधक, चिकित्सक और देशप्रेमी थे।

2 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव :-

विश्व स्तनपान दिवस (अगस्त का प्रथम सप्ताह),

मैत्री दिवस (अगस्त का प्रथम रविवार),

दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस।

Related Post