अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आरोग्य भारती ने दिया योग से निरोग का संदेश, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

Neemuch headlines June 22, 2026, 5:25 pm Technology

नीमच। आरोग्य भारती जिला नीमच के आरोग्य मित्र योग प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षिकाओं ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नीमच जिले में विभिन्न स्थानों पर समाजसेवी तथा शासकीय संस्थाओं के सान्निध्य में योगाभ्यास कराया तथा योग को अपनी जीवन शैली में अपनाने पर बल दिया जिसमें रामपुरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (गर्ग टीना जी गेहलोत), नीमच इंदिरा नगर  महेंद्र भटनागर), नीमच सीटीसी हाउस सरदार गेट के पास (श्री राजमल व्यास), नीमच चिल्ड्रेस वेल एकेडमी ( अजय भटनागर), सावन हायर सेकेंडरी स्कूल ( विष्णुदेव शर्मा), नीमच  वीरेंद्र कुमार सकलेचा मेडिकल कॉलेज ( भरत पाटीदार), नीमच जिला सत्र न्यायालय (श्वेता जी जोशी), लेवड़ा गोपाल गौशाला ( नकुल जैन), जीरन हायर सेकेंडरी स्कूल ( कमलाशंकर भट्ट), नीमच अन्नपूर्णा सेवा न्यास ( सतीष बंसल), नीमच पी एम  केंद्रीय विद्यालय  पुखराज साहू), मनासा मंडी प्रांगण ( दिनेशचंद्र धाकड़), हांसपुर पंचायत भवन ( हेमलता जी नागदा),

नीमच गायत्री मंदिर परिसर ( रवि पोरवाल), तलाऊ ग्राम पंचायत परिसर (श्री गौरीशंकर सेन), नीमच रोटरी क्लब नीमच ( राजेश जैन),, नीमच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नीमच (श्रीमती उषा नवीन जैन),, नीमच लायन डेन ( आनंद शर्मा), नीमच जवाहर नगर ( गुणवंत गोयल), किशनपुरा पंचायत ( रमेशचंद्र), नरसिंहपुरा पंचायत ( अनिल शर्मा,  राजमल कछावा) सावन राज राजेश्वरी वेद पाठशाला भादवमाता ( परशुराम पण्ड्या), घसुंडी बामनी ग्राम पंचायत भवन ( मनोहरलाल भारद्वाज एवं  रमेश नागदा) ने योगाभ्यास कराया। आरोग्य भारती जिला नीमच द्वारा जिलेभर में योग प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षिकाओं को मुख्य अतिथियों के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्पूर्ण क्षेत्र के नागरिकों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

योग दिवस पर गायत्री परिवार और नेचुरोपैथी एसोसिएशन नीमच द्वारा एक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। जिसमे आरोग्य भारती से जुड़े कृति संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, बाबूलाल गौड़ और आर्ची सक्सेना आदि ने योग के इतिहास, निरोग रहने के लिए योग के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की रूपरेखा सत्येंद्र सक्सेना ने प्रस्तुत की।

उक्त अवसर पर आरोग्य भारती मालवा प्रांत अध्यक्ष डॉ विष्णुसेन कछावा, प्रांत सहसचिव डॉ आशीष जोशी, जिलाध्यक्ष  अजय भटनागर, जिला सचिव प्रो. आशीष कुमार सोनी, योग प्रमुख बालकृष्ण सोलंकी तथा सभी आरोग्य मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया।

Related Post