VHP अभ्यास वर्ग: भादवा माता में बोले श्री झाला – सोशल मीडिया और नैरेटिव की लड़ाई में सजग रहें कार्यकर्ता

Neemuch headlines June 22, 2026, 5:03 pm Technology

नीमच।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग भादवा माता श्री मारू औदिच्य ब्राह्मण समाज धर्मशाला में आयोजित हुआ ।

शनिवार को आगमन, संघस्थान, उद्घाटन, रात्रि सत्संग अभ्यास सत्र और रविवार को जागरण, एकांतमता मंत्र, संघ स्थान, बोद्धिक, चर्चा सत्र, संवाद और समापन बोद्धिक सत्र लगाए गए जिसमें प्रांत पदाधिकारी संजय होलकर, विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला और जिला मंत्री कैलाश मालवीय का उद्बोधन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ । बजरंग दल जिला संयोजक दुर्गेश धनगर ने प्रबंधन वहीं मुख्य शिक्षक की भूमिका जिला सहसंयोजक बृजेश वाल्मीकि ने निभाई । अनुपाल सिंह झाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय बौद्धिक युद्ध (Intellectual Warfare) का युग है, जिसमें वैचारिक रणनीतियों और सूचना प्रसार की भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों, इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जा सकता है। किसी भी जन संगठन के लिए उसका प्रचार-प्रसार विभाग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जो संगठन की आंख, कान और नाक की तरह कार्य करता है तथा सूचनाओं के संग्रहण, प्रसारण और गलत सूचनाओं के निराकरण में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया पर नैरेटिव की लड़ाई चल रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल सूचना प्रसारित करना नहीं, बल्कि समाज, सरकार और मीडिया में चल रहे विषयों पर सही दृष्टिकोण प्रस्तुत करना, सकारात्मक नैरेटिव तैयार करना तथा गलत नैरेटिव का समय पर जवाब देना भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने राष्ट्रीय चेतना के प्रेरणा स्रोत डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार तथा माधव सदाशिव गोलवलकर के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में प्रांत पदाधिकारी संजय होलकर ने कहा कि संगठन सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्रीय पुनर्जागरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। भारत की धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी प्रत्येक जागरूक नागरिक की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सनातन परंपराओं के ध्वजवाहक बनकर भावी पीढ़ी को संस्कृति और राष्ट्र के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया । अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया ।

वर्ग में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गर्ग, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, विभाग पदाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़, जिला सेवा प्रमुख संजय चौरसिया, मातृशक्ति विभाग संयोजिका रेखा वर्मा, जिला सह मंत्री विनोद माली सामाजिक समरसता दिनेश शर्मा, बजरंग दल गौ रक्षा राहुल कुशवाह, विशेष संपर्क प्रमुख जगपाल फरक्या, कपिल आचार्य, मातृशक्ति मंजू जोशी, माया दावे, असीम व्यास, बंटी अग्रवाल, मंगल सिंह सावन चौहान, पवन जैसवार, नितिन बागड़ी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Related Post