नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शाम 5 बजे टाउन हॉल नीमच में पधारकर शतरंज का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे | बच्चो से मिलकर प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की और शतरंज खेल रहे बच्चों का खेल देखा | इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चैस एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय रतन गर्ग , उपाध्यक्ष नितिन साहू ,उपाध्यक्ष आशीष भंडारी ,सह सचिव अरुण विश्वा,कोषाध्यक गिरराज विश्नोई, त्रिलोके प्रजापति ,जगदीश बागड़ी द्वारा कलेक्टर हिमांशु चंद्र का गुलदस्ता देकर स्वागत सम्मान किया किया | कलेक्टर द्वारा डिस्ट्रिक्ट चैस एसोसिएशन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और बच्चो को अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु कहा ताकि वे अपना और अपने परिवार एवं नीमच का नाम रोशन कर सके | इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा निलांश साहू और अन्नत मठ्ठा के साथ शतरंज का खेल खेला और उनके खेल की प्रशंसा की | स्वागत सम्मान के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चैस एसोसिएशन के अध्यक्ष गर्ग द्वारा कलेक्टर को बताया गया कि संघ द्वारा बच्चो को घड़ी से प्रेक्टिस करवाई जा रही है एवं आगामी 5 जुलाई को जी एच राइसोनी मेंमोरियल के सौजन्य से एवं कलेक्टर चंद्रा के मार्गदर्शन में टाउन हॉल नीमच में होने जा रहे राष्ट्रीय स्तर के ओपन चैस टूर्नामनेट में भाग लेने हेतु नीमच जिले के सभी शतरंज खिलाड़ीयो से भाग लेने हेतु आग्रह किया | एवं कलेक्टर का आभार व्यक्त किया |