ग्राम कनावटी में 15 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन (डोम) का भूमि पूजन।

Neemuch headlines June 22, 2026, 5:22 pm Technology

नीमच। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कनावटी में 15 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन (डोम) के निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा किया गया। भूमि पूजन के साथ ही विकास कार्य का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विधायक परिहार ने कहा कि यह सामुदायिक भवन ग्रामवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार होगा तथा स्थानीय नागरिकों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में ग्रामीण अधोसंरचना को सशक्त बनाने एवं जनसुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे, इसी संकल्प के साथ जनसेवा और विकास कार्यों को गति दी जा रही है। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनगर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मनीषा धाकड़, भाजपा महामंत्री सतीश यादव, ममता नागदा, विधायक प्रतिनिधि दीपक नागदा, राजेश पाटीदार, सूरज सिंह शक्तावत, सरपंच सोनू सेन, संदीप पवार, गोटू अजमेरा, सरपंच गोपाल शर्मा, जनपद सदस्य बालमुकुंद, प्रताप सिंह, ओम सिंह, राधेश्याम पवार, किशन शर्मा, डॉ. देवकरण शर्मा, जनपद सीईओ आरिफ खान सहित ग्राम के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Post