नीमच । सामाजिक सेवा एवं मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित रोटरी क्लब नीमच के नवीन सत्र 2026-27 का पदस्थापना समारोह रविवार 21 जून को सायं 6:30 बजे मंगलम होटल एंड रिसोर्ट, मनासा रोड, नीमच में आयोजित किया गया।
समारोह में रोटरी क्लब नीमच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन युजवेन्द्र सिंह भाटिया, सचिव रोटेरियन अभिषेक शर्मा तथा कोषाध्यक्ष रोटेरियन (डॉ.) अंतिमा भाटिया सहित नवीन कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों का विधिवत पदस्थापन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन मुकेश साहू, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2027-28 थे, श्री साहू ने कहा कि रोटरी क्लब पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा का प्रतीक है। हर रोटेरियन के पास सेवा सहयोग की अलग कहानी है। रोटेरियन यदि देश-विदेश में कहीं भी हो तो उसे शीघ्र सेवा सहायता सहयोग मिलता है। सेवा सहयोग का दूसरा नाम रोटरी क्लब है। रोटरी क्लब विश्व के 207 देश में 13 लाख सदस्यों के साथ 36000 क्लब निरंतर पीड़ित मानवता के लिए सेवा कर रहे है, इस प्रकार 540 डिस्ट्रिक्ट सेवा प्रकल्प अभियान में कार्यरत है।
देश विदेश के किसी भी कोने में रोटरी क्लब के सदस्य को यदि कोई परेशानी है तो उसके पास इस शहर का रोटेरियन आधे घंटे में सहायता सहयोग के लिए पहुंच सकता है यह किसी भी राजनीतिक संगठन या व्यापारी संगठन में भी संभव नहीं है। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में समाज सेवा में नीमच क्लब की अपनी अलग पहचान है। यदि कोई रोटेरियन है उसके माध्यम से यदि हम कोई भी व्यापार व्यवसाय का कार्य करते हैं तो उसमें बाजार से 10% कम पर होता है। और क्वालिटी गुणवत्तायुक्त और विश्वास व ईमानदारी के साथ पूरा कार्य होता है। रोटरी क्लब प्रत्येक आंगनबाड़ी पर 80 से 100 बच्चों को गोद लेकर कुपोषण को दूर करने का अभियान चलाएगा जिसमें 10000 बच्चों को गोद लेकर कुपोषण से उपचार करवा कर स्वस्थ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। (पद स्थापना) शपथअधिकारी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2028- 29 रोटेरियन सुखदेव सिंह घुम्मन ने कहा कि सेवा प्रकल्प अभियान के लिए नए क्लब बनाकर भी सेवा कार्य किया जा सकता है।
रोटरी का अपना 121 साल का इतिहास है 13 लाख सदस्य सेवा कार्य करते हैं 200 से अधिक देशों में कार्यरत है 4500 क्लब है। रोटरी क्लब में परिवार जैसा वातावरण मिलता है। अध्यक्ष युजवेंद्र सिंह भाटिया ने कहा कि रोटरी क्लब नीमच के सभी पदाधिकारीयों ने नेतृत्व में जो विश्वास जताया है उस पर पूरा खरा उतारने के लिए निरंतर परिश्रम और पुरुषार्थ के साथ सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। कनेक्ट कॉपरेट कांट्रीब्यूट को जीवन में आत्मसात कर क्लब के माध्यम सेवा के नये आयाम स्थापित करेंगे। सरस्वती वंदना प्रस्तुत करने वाली 4 छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व ईनर व्हील अध्यक्ष रजिया अहमद द्वारा श्रीमती शोभा लॉक्स को सांकेतिक रूप से सिलाई मशीन प्रदान कर सेवा प्रकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। क्लब के पूर्व अध्यक्ष शरद जैन ने बताया कि आगामी सत्र में क्लब द्वारा सेवा, सहयोग एवं सहभागिता को केंद्र में रखते हुए विकास के विविध प्रकल्प संचालित किए गए। उन्होंने कहा कि रोटरी का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सकारात्मक परिवर्तन पहुंचाना है तथा क्लब के सभी सदस्य इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में मंचासिन अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण शर्मा ने किया तथा आभार सचिव अभिषेक शर्मा ने व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम में निर्धारित समय पर प्रथम आने वाले पांच रोटेरियन साथियों का सम्मान किया गया जिसमें सुरेश जैन मशीनरी, दिनेश लड्डा, प्रवीण शर्मा, राजेश जायसवाल, मुकेश कालरा, शामिल हैं। इस अवसर पर गुणवंत ऐरन का भी सम्मान किया गया।