Latest News

गांधीसागर जलाशय के तटवर्ती ग्रामों में वर्षाकाल में बाढ़ सुरक्षा संबंधी निर्देश

Neemuch headlines June 22, 2026, 8:03 pm Technology

नीमच । जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री ने गांधी सागर जलाशय के तटवर्ती ग्रामों में बाढ़ सुरक्षा के उपयों पर अमल करने के निर्देश विभागीय अमले को दिए है।

उन्होने निर्देश दिए है कि, गांधी सागर जलाशय का जलस्तर 1300 फीट तक पहुँचने पर मौसम विभाग से वर्षा, तूफान आदि की चेतावनी प्राप्त होने पर टेलीफोन, विशेष वाहक अथवा अन्य शीघ्रगामी साधनों से कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें। गांधी सागर जलाशय के जलस्तर 1312 के अन्तर्गत डूब क्षेत्र में कृषि करने वालों को एवं अन्य तटवर्ती ग्रामों के व्यक्तियों को तत्काल डूब क्षेत्र से हट जाने हेतु सूचित करने गांधी सागर जलाशय के जलस्तर 1312 से 1316 तथा 1316 से 1320 फीट के तटवर्ती 27 ग्रामों के निवासियों को वर्षाकाल में सावधान रहने के लिए आम सूचना द्वारा सूचित करनेतथा जलस्तर 1310 पहुंचने पर राजस्व अधिकारियों के सहयोग से इन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। तटवर्ती ग्रामों में बाढ़ की संभावना से कलेक्टर मन्दसौर-नीमच को सूचित कर, बाढ़ से बचाव संबंधी कार्यों में सहयोग प्रदान करने के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों को एवं आबियाना कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

सभी अबियाना कर्मचारियों को वर्षाकाल में कार्यस्थल पर ही उपस्थित रहने हेतु निर्देश दिए गए है।

Related Post