Latest News

6.13 करोड़ से अधिक ITR दाखिल, विभाग ने दी अपने ट्विटर खाते पर जानकारी

Neemuch Headlines July 31, 2023, 4:05 pm Technology

देश में 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए अभी तक 6.13 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल किए गए हैं। आयकर विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते में जानकारी दी उसने लिखा है कि कल 30 जुलाई 2023 तक 6.13 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए। आज 31 जुलाई दोपहर 12 बजे तक 11.03 लाख और आईटीआर और दाखिल किए गए। पिछले साल 31 जुलाई तक करीब 5.83 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे। आईटीआर दाखिल करने में मदद के लिए आयकर विभाग की हेल्पडेस्क और वेबसाइट पर 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध हैं। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आईटीआर जमा करने की अंतिम तारीख आज यानी 31 जुलाई 2023 है।

Related Post