Latest News

आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, क्‍या कहते हैं आपकी किस्‍मत के सितारे ? जानिये आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines December 18, 2021, 6:08 am Technology

मेष:

मेष राशि के जो लोग लोग किराये के घर में रह रहे हैं, वह आज अपना घर बनाने और खरीदने के लिए अधिक उत्सुक रहेंगे। वरिष्ठजनों के सहयोग से जीवन की परेशानियों का हल ढूंढ सकते हैं। धन लाभ मिलने की संभावना है जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस जाते वक्त किसी परिचित से मुलाकात हो सकती है। भाग्य आज 86% तक आपका साथ देगा। ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।

वृषभ:

घर के किसी व्यक्ति से आज के दिन सामाजिक स्तर पर आ रही परेशानियों का हल मिल सकते हैं। सहयोगपूर्ण व्यवहार और विचारों से आप पारिवारिक जीवन और लव लाइफ को बेहतर बना सकते हैं। जिन लोगों का स्वास्थ्य बीते कुछ दिनों से खराब चल रहा था उनकी सेहत में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन सामान्यर रहेगा। भाग्य आज 86% तक आपका साथ देगा। चींटियों को आटा डालें।

मिथुन:

सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर आज आप सक्रिय रह सकते हैं, इन विषयों पर चर्चा भी किसी से हो सकती है। आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा, बेवजह के खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है और उस पर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है है। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक सिद्ध हो सकता है। भाग्य आज 68% तक आपका साथ देगा। गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क:

हानि को लाभ में कैसे बदला जाता है ये हुनर आज आप अपने किसी सीनियर से सीखने को मिलेगा।। शेयर बाजार में निवेश करने वाले इस राशि के जातकों को आज के दिन लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ यदि किसी तरह का मनमुटाव चल रहा था तो आज के दिन बातचीत के जरिये दूर कर सकते हैं। सेहत के मामले में कर्क राशि के लोग भाग्यशाली रह सकते हैं, फिर भी लापरवाही से बचें। भाग्य आज 90% तक आपका साथ देगा। घर के ईशान कोण में बैठकर ध्यान करें।

सिंह: कार्यक्षेत्र में आज के दिन आप अपना वो हुनर दिखा सकते हैं जो अभी तक सबसे छुपा था, इससे आपको लाभ मिल सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर इस राशि के कुछ जातक चिंतित रह सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी बातों से लोग प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन कुछ बेहतर हो सकता है। छोटी और मध्यम दूरी की यात्रा संभव है। भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। दुर्गा माता की पूजा करें।

कन्या:

आज आप एक गुरु की तरह लोगों को ज्ञान देते नजर आ सकते हैं। पिता के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में सुखद पल का अनुभव कर सकते हैं। इस राशि के कुछ लोग आज दान-पुण्य कर सकते हैं। गुरुजनों के सहयोग पाएंगे, कई समस्याओं का समाधान आज मिल सकता है। आर्थिक पक्ष को लेकर जो चिंताएं थीं वो दूर हो सकती हैं। भाग्य आज 88% तक आपका साथ देगा। प्राणायाम करने से आपको लाभ मिल सकता है।

तुला:

दिन की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती, किसी वजह से मन विचलित हो सकता है। हालांकि दिन के समय किसी दोस्त से बात करके अपनी चिंताओं का समाधान मिल सकता है। जो लोग गूढ़ विषयों का अध्ययन कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। ऑफिस में किसी विपरीत लिंगी कर्मचारी से सहयोग प्राप्त हो सकता है। भाग्य आज 70% तक आपका साथ देगा। भगवान दत्तात्रेय की पूजा करें।

वृश्चिक:

जीवनसाथी के द्वारा इस राशि के विवाहित जातकों को आज के दिन धन लाभ प्राप्त हो सकता है। विवाह योग्य हैं तो आज के दिन माता-पिता शादी करने का दबाव आप पर बना सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपका प्रभाव बढ़ेगा, अपनी वाणी और व्यवहार से छवि चमका सकते हैं। साझेदारी के कारोबार से वृश्चिक राशि के कुछ जातकों को लाभ मिल सकता है। भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। मंगल ग्रह के बीज मंत्र का जप करें।

धनु:

आज किसी वजह से आपकी दिनचर्या में बदलाव आ सकता है जिससे सेहत भी प्रभावित हो सकता है। आज के दिन कोई दोस्त आपसे उधार मांग सकता हैं, हालांकि उधार सोच समझकर ही दें। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा, आज के दिन ऑफिस में होने वाली राजनीति से बचकर रहें। योग ध्यान करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। भाग्य आज 70% तक आपका साथ देगा। कौवे को रोटी डालें।

मकर:

यदि बीते समय में एकाग्रता की कमी के कारण पढ़ने में मन नहीं लग रहा था तो आज योग ध्यान करके आप एकाग्र महसूस कर सकते हैं। लव लाइफ में अच्छे परिवर्तन देखने को मिलेंगे, लवमेट से कुछ लोगों को उपहार प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष से मकर राशि के कुछ जातकों को खुशखबरी मिल सकती है जिससे घर का माहौल खुशनुमा होगा। भाग्य आज 85% तक आपका साथ देगा। शिव जी को बेलपत्र अर्पित करें।

कुंभ:

परिवार के वरिष्ठ हैं तो आज घर के छोटे सदस्यों को समझाते नजर आ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव आज के दिन हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ कुंभ राशि के कुछ जातक शादी या पार्टी में हिस्सा ले सकते हैं। रात के समय जीवनसाथी या भाई-बहन के साथ कोई हॉरर मूवी इस राशि के कुछ लोग देख सकते हैं। भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। सरसों के तेल का दान करें।

मीन:

मीन राशि के लोग आज ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे सामाजिक स्तर पर इनकी बातों से लोग सकारात्मक रूप से प्रभावित होंगे। काम के सिलसिले में इस राशि के जातकों को छोटी दूरी की यात्रा भी आज के दिन करनी पड़ सकती है। लव लाइफ को रंगीन बनाने के लिए मीन राशि वाले कुछ लोग अपने लवमेट के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने निकल सकते हैं। भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। गुरु ग्रह के बीज मंत्र का जप करें।

Related Post