Latest News

सितारों की चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा, देखें आज का भविष्यफल

Neemuch Headlines December 17, 2021, 6:45 am Technology

मेष:

आज आपको पारिवारिक जीवन में अनुकूल परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। अपनी वाणी से आप सामाजिक स्तर पर लोगों को आप प्रभावित कर सकते हैं। पारिवारिक कारोबार करने वाले इस राशि के जातकों को लाभ मिलने की आज संभावना है। आलस्य को आज के दिन खुद पर हावी न होने दें नहीं तो कोई बनता कार्य भी बिगड़ सकता है। भाग्य आज 88% तक आपका साथ देगा। भगवान राम की स्तुति करें।

वृषभ:

आज आप जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए दूसरों पर उंगली उठाने की बजाय अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन में अच्छे परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष को लेकर किसी तरह की चिंता थी तो आज के दिन वो दूर हो सकती है। आध्यात्मिक कार्यों में इस राशि के जातकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है। भाग्य आज 88% तक आपका साथ देगा। सफेद वस्त्र पहनें।

मिथुन:

अनावश्यक खर्चे आज के दिन आपकी परेशानी की सबब बन सकते हैं। मिथुन राशि के उन विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा जो विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते थे। लेन-देन के मामलों में इस राशि के जातकों को सावधानी बरतनी होगी। सामाजिक स्तर पर किसी गणमान्य व्यक्ति के साथ आज मुलाकात हो सकती है। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए संतुलित भोजन करें। भाग्य आज 66% तक आपका साथ देगा। किन्नरों का आशीर्वाद लें।

कर्क:

धन लाभ प्राप्त करने के मौके कर्क राशि के लोगों को आज मिल सकते हैं। कारोबारियों को कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है। पारिवारिक जीवन में आपकी बातों को आज अहमियत दी जा सकती है। ऐसे व्यक्ति से आज के दिन लाभ मिल सकता है जिससे लाभ मिलने की आपको कभी उम्मीद नहीं थी। किसी बड़े पद पर हैं तो आपके अधीनस्थ कर्मचारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। भाग्य आज 92% तक आपका साथ देगा। भगवान शिव की उपासना करें।

सिंह:

अपनी योग्यता से आज के दिन सिंह राशि के जातक कार्यस्थल पर अपनी छवि सुधार सकते हैं। सामाजिक स्तर पर लोगों की बातों को आप अहमियत देंगे जिससे लोगों का आप पर विश्वास बढ़ेगा। पिता नौकरी पेशा से जुड़े हैं तो उनको भी आज के दिन कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है। अपने किसी दोस्त की मदद इस राशि के कुछ जातक कर सकते हैं। भाग्य आज 80% तक आपका साथ देगा। सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।

कन्या:

आपकी दूरदर्शिता से आज परिवार पर आने वाला कोई संकट टल सकता है। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेकर मानसिक शांति इस राशि के कुछ जातकों को प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप जिन कार्यों को मैनेज करने में आपको दिक्कतें आती हैं उन्हें अच्छी तरह से आप हैंडल कर सकते हैं। भाग्य का इस राशि के लोगों को आज साथ मिलेगा। भाग्य आज 86% तक आपका साथ देगा। बहन या मौसी को उनकी पसंद का उपहार दें।

तुला:

किसी करीबी की कोई बात आज के दिन आपको आहत कर सकती है, हालांकि दिन ढलने के बाद कोई गिला-शिकवा आपके मन में नहीं होगा। कुछ जातकों को आज के दिन अचानक से धन लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य का आज के दिन तुला राशि के जातकों को ख्याल रखना चाहिए। रोजगार की तलाश करने वाले जातकों को अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। भाग्य आज 72% तक आपका साथ देगा। कृष्ण भगवान की पूजा-आराधना करें।

वृश्चिक:

वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों का हल आज के दिन आपको मिल सकता है। साझेदारी में कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो आज इस बारे में घर के लोगों से सलाह ले सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रात के समय कोई रोचक फिल्म आज के दिन देख सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को अपनी पसंद का जीवनसाथी आज के दिन मिल सकता है। भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। गाय को गुड़ खिलाएं।

धनु:

आज के दिन आपको घर के लोगों के साथ सामंजस्य बिठाकर रहना होगा, आक्रोश में आकर कोई भी बात आज न करें। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आज के दिन सक्रिय हो सकते हैं। ऐसे लोगों से बातें साझा करने से बचें जो आपकी बातों को गलत मतलब निकालकर आपको ही गलत ठहराने की कोशिश करते हैं। ससुराल पक्ष के लोगों से इस राशि के कुछ जातकों को लाभ मिल सकता है। भाग्य आज 72% तक आपका साथ देगा। भगवान विष्णु की पूजा करें।

मकर:

मकर राशि के लोग आज अपनी भावनाएं घर के लोगों के सामने व्यक्त कर सकते हैं। आप बता सकते हैं कि आपके जीवन में क्या चल रहा है। इस राशि के लोगों की लव लाइफ में भी आज के दिन अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। संतान पक्ष से मकर राशि के लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियां भी आज के दिन दूर हो सकती हैं। भाग्य आज 86% तक आपका साथ देगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ:

अगर कोई वस्तु घर में खोई थी तो आज के दिन आपको मिल सकती है। अचल संपत्ति से इस राशि के जातकों को आज के दिन लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और माता के साथ भी आपके संबंधों में आज के दिन सुधार आएगा। हालांकि स्वास्थ्य का आज के दिन ध्यान रखें हृदय और छाती से जुड़ी कोई स्वास्थ्य समस्या इस राशि के कुछ जातकों को हो सकती है। भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

मीन:

आज के दिन गुप्त शत्रु आपका नुकसान कर सकते हैं इसलिए जो लोग आपके हितैषी बनते हैं उनके भी थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी। पारिवारिक जीवन में छोटे भाई-बहनों से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी इसलिए अटके कामों को पूरा कर सकते हैं। वो लोग अपना ध्यान रखें जिन्हें श्वास से संबंधित परेशानियां हैं। भाग्य आज 80% तक आपका साथ देगा। पीले वस्त्र पहनकर घर से निकलें।

Related Post