Latest News

सूर्यदेव की कृपा से आज किन राशियों के लोग पाएंगे लाभ जानिये आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines December 12, 2021, 6:52 am Technology

मेष:

आज चंद्रमा आपके द्वादश भाव में विराजमान होकर आपके खर्चे बढ़ा सकते हैं। घर के किसी व्यक्ति की सेहत को दुरुस्त करने के लिए भी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आध्यात्मिक पथ पर अग्रसर लोगों के लिए दिन उत्तम है, मानसिक शांति और दिव्य अनुभूति हो सकती है। इस राशि के जो लोग विदेशों से जुड़ा कारोबार करते हैं उनको भी आज के दिन मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपको तालमेल की कमी महसूस हो सकती है। थकान और सुस्ती भी महसूस कर सकते हैं। भाग्य 67% तक आज आपका साथ देगा। हनुमान जी की उपासना करें।

वृषभ:

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक साबित हो सकता है। आपके तृतीय भाव के स्वामी चंद्रमा आपके एकादश भाव में रहेंगे इसलिए भाई-बहनों के साथ अच्छा समय आज के दिन आप बिता सकते हैं। दोस्तों से भी आज आप सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। कारोबारियों को अपने संबंधियों के जरिये कोई अच्छी डील आज मिल सकती है, और इस डील से मुनाफा भी आप कमा सकते हैं। भाग्य 92% तक आज आपका साथ देगा। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन:

मिथुन राशि वालों आज के दिन आप रहेंगे तो घर पर लेकिन ऑफिस के किसी काम की वजह से घर में भी ऑफिस वाला फील आ सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी को किसी बात से नाराजगी रहेगी। लेकिन अच्छी बात यह है कि आज उनका व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा, जिससे गृहस्थी में सुख पा सकेंगे। पिता की कोई सीख आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दिन के समय किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। भाग्य 86% तक आज आपका साथ देगा। गणेश जी की स्तुति करें।

कर्क:

धार्मिक कार्यों में आज के दिन इस राशि के लोग रुचि ले सकते हैं। आज छुट्टी का दिन है इसलिए इस राशि के कुछ जातक घर की साज-सजावट और पूजा पाठ में भाग ले सकते हैं। उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आज दोस्तों की मदद से धन लाभ भी इस राशि के कुछ जातकों को मिल सकता है। भाग्य 84% तक आज आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह:

सिंह राशि वाले लोगों को आज के दिन खानपान का ख्याल रखना चाहिए। आज चंद्रमा आपके अष्टम भाव में होंगे इसलिए उदर से संबंधी विकार आपको हो सकते हैं। इस राशि के कुछ जातक किसी सगे-संबंधी से मुलाकात करने आज के दिन जा सकते हैं और यह मुलाकात कई अर्थों में फायदेमंद भी साबित हो सकती है। भाग्य 78% तक आज आपका साथ देगा। सूर्य भगवान की उपासना करें।

कन्या:

अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद इस राशि के कुछ जातक ले सकते हैं। शाम के समय डिनर या लांग ड्राइव पर जाने का प्लान भी बन सकता है। अगर साझेदारी में बिजनस शुरू करने का विचार बना रहे हैं तो आज के दिन इस विषय में घर के लोगों से बातचीत आप कर सकते हैं। शाम का समय दोस्तों के साथ खेलकूद करके गुजर सकता है। भाग्य 80% तक आज आपका साथ देगा। माता या बहन को उनकी पसंद की चीज भेंट करें।

तुला:

आज के दिन इस राशि के कुछ जातक सोशल मीडिया पर घंटों बिता सकते हैं और इसकी वजह से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। खुद को फिट रखना चाहते हैं तो ऐसे गेम खेलें जिनमें भागदौड़ करनी पड़ती है। आज के दिन अपने प्रतिद्वंदियों से आपको सावधान रहना चाहिए नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाग्य 65% तक आज आपका साथ देगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।

वृश्चिक:

चंद्रमा आज आपके पंचम भाव में होंगे इसलिए वृश्चिक राशि के लोगों की एकाग्रता में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इससे विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज के दिन लव लाइफ में भी अच्छे बदलाव आएंगे, लवमेट आपकी भावनाओं को समझेगा और शाम के समय उनके साथ अच्छा समय भी आप बिता सकते हैं। भाग्य 84% तक आज आपका साथ देगा। सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु:

चंद्रमा आज के दिन आपके चतुर्थ भाव में होंगे इसलिए परिवार के बीच आप अच्छा समय बिता सकते हैं। आज रविवार का दिन है इसलिए घर के लोगों के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं या कहीं घूमने निकल सकते हैं। आज के दिन आपकी माता के स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं और आपको धन लाभ भी प्राप्त हो सकता है। भाग्य 82% तक आज आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

मकर:

मकर राशि वालों आज चंद्रमा की स्थिति आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी कर सकती है। आज के दिन आप एडवेंचरस कार्य कर सकते हैं, बाइक या गाड़ी चलाते हैं तो थोड़ा सावधानी आज के दिन आपको बरतनी चाहिए। छोटे भाई-बहनों का सहयोग आज के दिन इस राशि के लोगों को प्राप्त होगा और उनके साथ अच्छा समय भी बिता पाएंगे। भाग्य 80% तक आज आपका साथ देगा। शनि के बीज मंत्र का जप करें।

कुंभ:

चंद्रमा आज के दिन आपके द्वितीय भाव में होंगे इसलिए वाणी में प्रखरता देखी जाएगी। आज आप खाली समय में आप रोचक पुस्तक पढ़ सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में भी अच्छे फल मिलेंगे, किसी को उधार दिया था तो वो वापस लौटा सकता है। शाम के समय आपको किसी पार्टी में जाना आज के दिन हो सकता है। भाग्य 85% तक आज आपका साथ देगा। शिव जी की स्तुति करें।

मीन:

चंद्रमा आज आपकी ही राशि में होंगे इसलिए मानसिक शांति आपको महसूस हो सकती है। इस राशि के कुछ जातक धार्मिक कार्यक्रमों में आज के दिन हिस्सा ले सकते हैं। चंद्रमा की सप्तम दृष्टि आपके विवाह भाव पर रहेगी इसलिए जीवन साथी के साथ अच्छा समय आप बिता सकते हैं, कुछ लोग जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजना बनाते नजर आ सकते हैं। भाग्य का साथ आज 90% तक रहेगा। भगवान विष्णु की आराधना करें।

Related Post