Latest News

कुम्भ राशि में बना गजकेसरी योग जानिए आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

NEEMUCH HEADLINES December 11, 2021, 9:46 am Technology

आज 11 दिसंबर 2021, शनिवार का दिन है. पंचांग के अनुसार चंद्रमा आज कुंभ राशि में विराजमान रहेगा. आज के दिन क्या विशेष है. आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहु काल।

आज की तिथि :-

11 दिसंबर 2021, शनिवार को मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी की तिथि है. धार्मिक दृष्टि से आज का दिन उत्तम है।

आज का नक्षत्र :-

11 दिसंबर 2021 को पंचांग के अनुसार पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है. इस दिन सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।

दुर्गाष्टमी :-

शनिवार को अष्टमी की तिथि है. इस दिन मां दुर्गा की पूजा का योग बना हुआ है. इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है।

शनि देव :-

शनि देव की पूजा के लिए शनिवार का दिन उत्तम माना गया है. इस दिन दुर्गा अष्टमी भी है. इसलिए इस दिन का महत्व बढ़ जाता है. शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

आज का राहुकाल :-

पंचांग के अनुसार 11 दिसंबर 2021, शनिवार को राहुकाल प्रात: 9 बजकर 38 मिनट से प्रात: 10 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।

11 दिसंबर 2021 पंचांग :-

विक्रमी संवत्: 2078 मास पूर्णिमांत: मार्गशीर्ष पक्ष: शुक्ल दिन: शनिवार तिथि: अष्टमी - 19:15:33 तक नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद - 22:32:48 तक करण: विष्टि - 07:07:39 तक, बव - 19:15:33 तक योग: सिद्धि - 30:02:07 तक सूर्योदय: 07:03:17 AM सूर्यास्त: 17:24:53 PM चन्द्रमा: कुम्भ राशि- 16:17:29 तक द्रिक ऋतु: हेमंत राहुकाल: 09:38:41 से 10:56:23 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नही किया जाता है)

शुभ मुहूर्त का समय:-

अभिजीत मुहूर्त - 11:53:22 से 12:34:49 तक दिशा शूल: पूर्व अशुभ मुहूर्त का समय - दुष्टमुहूर्त: 07:03:17 से 07:44:44 तक, 07:44:44 से 08:26:10 तक कुलिक: 07:44:44 से 08:26:10 तक कालवेला / अर्द्धयाम: 13:16:15 से 13:57:42 तक यमघण्ट: 14:39:08 से 15:20:34 तक कंटक: 11:53:22 से 12:34:49 तक यमगण्ड: 13:31:47 से 14:49:29 तक गुलिक काल: 07:03:17 से 08:20:59 तक।

Related Post